अब मीराबाई चानू एक महीने नहीं उठाएंगी वजन

कंधे की वजह से कलाई और पीठ में हो रही समस्या 2016 से अपने भार से चार गुना वजन उठा रही हैं मीरा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू अब अगले एक माह भारी वजन को हाथ तक नहीं लगाएंगी। मीरा इस दौरान चीफ कोच विजय शर्मा के संरक्षण में एनआईएस पटियाला में अपने कंधे को मजबूत करने का काम करेंगी। मीरा के मुताबिक उन्हें कंधे की वजह से ही कलाई और पीठ में दर्द की समस्या हो रही है, इस लिए पेरिस ओलंपिक.......

स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो का फीफा में फीका प्रदर्शन

सिर्फ एक गोल किया, दो बार विवादों में भी रहे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। इस बार विश्व कप के ग्रुप स्टेज में कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। ऑन पेपर कमजोर टीमों ने अपने से कहीं बेहतर टीमों को हराकर बड़े उलटफेर किए। पुर्तगाल, जर्मनी, ब्राजील और स्पेन जैसी बड़ी टीमों को उलटफेर का सामना करना पड़ा। हालांकि, बड़ी टीमों में जर्मनी और .......

साक्षी ने महिला पहलवानी को दी नई दिशा

रियो ओलम्पिक में जीता थी कांस्य पदक  ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक प्रतिभा की धनी हैं। रियो 2016 ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने के अलावा, उन्होंने धारणाओं को बदल दिया और महिला पहलवानों की आने वाली पीढ़ियों की आदर्श बन गईं। ओलम्पिक में जीता गया कांस्य पदक उनकी अनगिनत उपलब्धियों में से एक है। जिसने कुश्ती में उ.......

उड़नपरी पीटी ऊषा के सिर आईओए अध्यक्षी का ताज

95 साल के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महान एथलीट पीटी ऊषा को भारतीय ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। उड़नपरी पीटी ऊषा आईओए के 95 साल के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं। 10 दिसम्बर को 58 साल की पीटी ऊषा को भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पद की आसंदी सौंप दी जाएगी। ऊषा की इस उपलब्धि से देश का हर खिलाड़ी और खेलप्रेमी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पूर्व खेलमंत्री.......

‘आयरन लेडी’ स्वाती सिंह बनीं भारोत्तोलन संघ की उपाध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए जीते हैं कई मेडल रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी नवाजी जा चुकी हैं खेलपथ संवाद वाराणसी। भारोत्तोलन में भारत के भाल पर कई मेडल टांगने वाली वाराणसी की ‘आयरन लेडी’ स्वाती सिंह अब संगठन की राजनीति में उतर चुकी हैं। गुरुवार को ताजनगरी आगरा में उनके सिर उपाध्यक्षी का ताज रखा गया। उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह प्रदेश के उदीयमान वेटलिफ्टरों की किस्मत बदलने का काम करेंगी। वह चा.......

पुणे हाफ मैराथन की ब्रांड एम्बेसडर बनीं सुधा सिंह

27 नवम्बर को होगी पुणे हाफ मैराथन खेलपथ संवाद पुणे। बजाज आलियांज पुणे हाफ मैराथन का तीसरा संस्करण 27 नवम्बर को होगा। पूर्व एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुधा सिंह को इस प्रतियोगिता का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में दो बार ओलम्पिक खेलों में शामिल होने वाली सुधा ने अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में पद्मश्री पुरस्कार भी जीता है। उन्होंने भारत के लिए कई पदक जीते हैं।.......

लियोनल मेसी महान इंसानः क्रिस्टियानो रोनाल्डो

संन्यास को लेकर कही बड़ी बात खेलपथ संवाद दोहा। दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ियों में एक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो कतर में होने वाले विश्व कप से पहले चर्चा में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और कोच एरिक टेन हैग पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि क्लब में उनके साथ धोखा हुआ है। रोनाल्डो ने उसी इंटरव्यू में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी की जमकर तारीफ की है।.......

आमिर आब्दी ने दी दिव्यांगता को मात

अब हैं ऑस्ट्रेलियाई ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान ईरान में बचपन से भेदभाव झेला, धमकियों के कारण छोड़ा देश  क्वींसलैंड। दिव्यांगता के चलते रोजाना के काम करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में एक एथलीट होना शायद कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक हो। आमिर आब्दी ऐसे ही एक एथलीट हैं। जो इंटरनेशनल लेवल पर ब्लाइंड फुटबॉल खेलते हैं। वे इस समय भारत में सीरीज खेलने आए हैं।  आब्दी का इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सफर बहुत कठिन था। उनका जन्म ईरान .......

कबड्डी का महायोद्धा डुबकी किंग प्रदीप नरवाल

प्रो कबड्डी लीग का सबसे महंगा और कामयाब खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। क्रिकेट हो या कबड्डी भारत में इन दोनों खेलो के शौकीन हर जगह मिलेंगे। भारत में क्रिकेट जितना प्रसिद्ध है, उतना ही कबड्डी भी लोगों का एक पसंदीदा खेल बन गया है। कबड्डी भारतीय देशी खेल है इसमें खेलने वाले खिलाड़ी इस खेल को और भी मनोरंजक बनाते हैं, इसी में से एक हैं डुबकी किंग प्रसिद्ध रेडर प्रदीप नरवाल। यह जांबाज मैट में जब उतरता है तो प्रतिद्वंद्वी टीम के रक्षक हमेशा.......

जेवलिन थ्रोवर नीरज का लक्ष्य अब 90 मीटर से ऊपर

अपनी फिटनेस के लिए रोप क्लाइम्बिंग का ले रहे सहारा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट जेव नीरज चोपड़ा इन दिनों अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं। वह आए दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी तैयारी की वीडियोज शेयर करते हैं। बुधवार को भी उन्होंने ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह रोप क्लाइम्बिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में नीरज ने लिखा- रुकना नहीं है।  रोप क्लाइम्बि.......