बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा भावनात्मक पत्र

कहा- मुझे ऐसी जिंदगी ताउम्र कचोटती रहेगी, पद्मश्री लौटाएंगे   खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने का विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटाने का फैसला किया। पूनिया ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘मैं अपना पद्श्री सम्मान प्रधानमंत्री को वापस लौटा रहा हूं।&rsq.......

जयकुमार शर्मा ने झटके पांच पदक

तीसरे खेलो मास्टर गेम्स-2023  खेलपथ संवाद हिसार। नयी दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेल गांव के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 15 से 17 दिसम्बर तक आयोजित तीसरे खेलो मास्टर गेम्स-2023 में 61 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट जयकुमार शर्मा ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीतकर अपना जलवा दिखाया।  मास्टर एथलीट व पूर्व एसडीओ जयकुमार शर्मा ने 800 मीटर, चार गुणा 100 व चार गुणा 400.......

विश्वनाथन आनंद विश्व चैम्पियन बनने वाले पहले भारतीय

दिग्गज भारतीय शातिर की तुलना कारपोव या कास्परोव से की जाती रही खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शतरंज की दुनिया के बेताज बादशाह माने जाते रहे हैं। वह जब तक खेले तब तक उनकी तुलना कारपोव या कास्परोव से की जाती रही। विश्वनाथन आनंद विश्व चैम्पियन बनने वाले पहले भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। आनंद का जन्म 11 दिसम्बर, 1969 को तमिलनाडु के मयिलादुथुराई में सुशीला विश्वनाथन और कृष्णमूर्ति विश्वनाथन के घर हुआ .......

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खानविलकर को मिली अध्यक्षी

खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार समिति के अध्यक्ष होंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएम खानविलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार की 12 सदस्यीय चयन समिति की अध्यक्षता करेंगे। खेल मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की। समिति में छह प्रमुख खेल हस्तियां भी शामिल हैं.......

प्लम्बर से तीरंदाज बने राकेश ने लगाई स्वर्णिम तिकड़ी

जम्मू के इस जांबाज का अब दुनिया जीतने का लक्ष्य खेलपथ संवाद जम्मू। देश के बेहतरीन पैरा तीरंदाजों में से एक राकेश कुमार के संघर्ष और सफलता की कहानी बहुत दिलचस्प है। जब लोग खेलना छोड़ते हैं उस उम्र में राकेश न केवल खेलना शुरू करते हैं बल्कि लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपना अलग मुकाम बना लेते हैं। अब राकेठ पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं।  38 साल के राकेश 33 साल की उम्र में पैरा तीरंदाजी में आए और एक साल बाद पहला स.......

दौड़ को बनाएं अपने जीवन का हिस्साः कॉलिन जैक्सन

टाटा स्टील कोलकाता ने अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर घोषित किया खेलपथ संवाद कोलकाता। टाटा स्टील कोलकाता 25K (TSK 25K) के 2023 के लिए पूर्व 110 मीटर बाधा दौड़ विश्व रिकॉर्ड धारक कॉलिन जैक्सन को अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर घोषित किया। प्रोकैम इंटरनेशनल प्रमोटर्स ने यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि 2014 में स्थापित, TSK 25K ने पूर्वी भारत में एक क्रांति ला दी और यह एक विश्व एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस है। यह आयोजन अब कोलकाता की जीवंत खेल भावना.......

स्वर्णिम मुक्केबाज स्वीटी

खेलपथ संवाद रोहतक। गोवा राष्ट्रीय खेलों में स्वीटी बूरा की स्वर्णिम सफलता से हर तरफ खुशी है। खेलों के जानकार इस जिले के नाम एक और उपलब्धि मानते हैं। रोहतक की बहू व हिसार की बेटी बॉक्सर स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक जीकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस जीत से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। चमारिया निवासी कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने पत्नी बॉक्सर स्वीटी बूरा की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग के 75 किलो भा.......

नीरज चोपड़ा का अगला लक्ष्य 90 मीटर भाला फेंकना

पेरिस ओलम्पिक से पहले तकनीक पर करेंगे सुधार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को साफतौर पर कहा कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है। नीरज का मानना है कि वह अपनी तकनीक में सुधार करके अगले साल 90 मीटर की बाधा पार कर सकते हैं। इस साल विश्व चैम्पियन बने चोपड़ा ने टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने हाल ही में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने.......

रोहित ने खेली स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाने वाली पारी

बुमराह और शमी ने घातक गेंदबाजी से जीता दिल सुशील दोशी की कलम से लखनऊ। नमस्कार! मैं सुशील दोशी एक बार फिर से आपका स्वागत करता हूं। क्रिकेट के अश्वमेध यज्ञ यानी विश्व कप में भारत का विजय अभियान अभी भी जारी है। भारत ने रविवार को इंग्लैंड को कड़ी शिकस्त दी। 100 रनों से इंग्लैंड को पराजित कर दिया। भारत एक विश्व विजेता की तरह लगने लगा है। उनकी शारीरिक भाषा भी वैसी लग रही है। उनका व्यवहार भी वैसा लग रहा है। यह देखने की बात थी कि कभी .......

अब सौरव घोषाल भविष्य पर फिर से करेंगे विचार

स्क्वैश को ओलम्पिक 2028 में मिली जगह खेलपथ संवाद मुम्बई। भारत के सबसे दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ियों में शामिल सौरव घोषाल 40 बरस की उम्र के बाद शायद ही खेल को जारी रखते लेकिन 2028 लॉस एंजिलिस ओलम्पिक कार्यक्रम में इस खेल को जगह मिलने के बाद वह भविष्य के लिए अपनी योजना को फिर से तैयार करेंगे।  सौरव घोषाल अभी 37 साल के हैं और 2028 ओलम्पिक के समय तक वह 42 साल के हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2003 में किशोर खिलाड़ी के रूप में प.......