भारतीय दिग्गज जेवलिन थ्रोअर ने कहा- अब चोट ठीक है खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने आगामी सत्र के लिए शत-प्रतिशत फिट होने का वादा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2025 टोक्यो विश्व चैम्पियनशिप में पोडियम पर जगह हासिल करना है। ओलम्पिक में दो बार के पदक विजेता नीरज ब्रुसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल में दूसरे स्थान रहे थे। वह अपने मौजूदा सत्र को समाप्त कर स्वदेश वापस आ गए हैं। टोक्यो ओ.......
महान टेनिस खिलाड़ी ने साझा किए खेलों पर अपने विचार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा है कि भारत को ग्रैंडस्लैम चैम्पियन तैयार करने में 10 साल और लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश में टेनिस को मिलने वाली सुविधाओं में जमीनी स्तर पर बदलाव करना होगा। पेस ने बुधवार को टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) की नीलामी में युवा प्रतिभाओं को निखारने और भविष्य के चैम्पियन की पहचान करने और उसे विकसित करने के लिए एक प्रणाल.......
चोट के बावजूद डायमंड लीग में भारतीय सितारे ने जलवा दिखाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ब्रुसेल्स में हुए डायमंड लीग के फाइनल में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे थे। वह एक सेंटीमीटर से चैम्पियन बनने से चूक गए। इसके बाद नीरज ने एक पोस्ट के जरिये बताया था कि उनके हाथ में फ्रैक्चर था और इसके बावजूद वह खेलने उतरे और दूसरे स्थान पर रहे। इस पोस्ट में नीरज ने यह भी बताया था कि उनका यह सीजन खत्म हुआ और अब अगले सीजन .......
काफी दिनों बाद वकील हरीश साल्वे का आया बयान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वकील हरीश साल्वे ने खुलासा किया है कि विनेश फोगाट पेरिस ओलम्पिक 2024 में संयुक्त रजत पदक देने की उनकी अपील के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) द्वारा दिए गए फैसले को चुनौती नहीं देना चाहती थीं। विनेश को महिला फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था क्योंकि उन्हें फाइनल के दिन निर्धारित वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक भार.......
पेरिस पैरालम्पिक की तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पैरालम्पिक तीरंदाजी चैम्पियन राकेश कुमार को बुधवार को दिव्यांगों (पीडब्ल्यूडी) के लिए निर्वाचन आयोग का राष्ट्रीय आइकॉन नियुक्त किया गया। आयोग ने मार्च में लोकसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले राकेश की मिश्रित कंपाउंड तीरंदाजी टीम की साथी शीतल देवी को अपना राष्ट्रीय आइकॉन घोषित किया था। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुम.......
यह पद ग्रहण करने वाले पहले भारतीय खेल प्रशासक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह रविवार को एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने गए। एशियाई संस्था की 44वीं आमसभा में वह एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने गए। पूर्व भारतीय निशानेबाज रणधीर को एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर ओसीए अध्यक्ष नामित किया गया। पंजाब के पटियाला के 77 वर्षीय रणधीर खिलाड़ियों के .......
खेल प्रशासक रणधीर सिंह खेल संहिता पर खड़े किए सवाल अधिकतम 12 साल काम करने के पक्ष में नहीं हैं रणधीर सिंह खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों में खिलाड़ियों के भारी-भरकम दल को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए ओसीए इन महाद्वीपीय खेलों में खिलाड़ियों और स्पर्धाओं में कटौती की तैयारी कर रहा है। अगर यह योजना लागू होती है तो टीम खेलों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ओसीए के उप महानिदेशक विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि विभिन्न .......
यूपी के आईएएस अधिकारी ने लगातार दूसरी बार जीता रजत पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कम्प्यूटर इंजीनियर से आईएएस अधिकारी बने सुहास एलवाई ने अपने टखने की कमजोरी को बैडमिंटन के प्रति अपने जुनून में कभी बाधा नहीं बनने दिया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव खेल एवं युवा कल्याण तथा सचिव प्रांतीय रक्षक दल की महती जवाबदेही सम्हाल रहे सुहास का प्रशासन से बैडमिंटन कोर्ट तक का सफर उनकी उल्लेखनीय दृढ़ता की ही गवाही देता है। सुहास ने पेरिस पैराल.......
सीएम पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को केरल सरकार ने सम्मानित करने का फैसला किया है। बुधवार को सरकार ने पेरिस ओलम्पिक में टीम को लगातार दूसरा पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीजेश के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। सीएम पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पीआर श्रीजेश को सम्मानित करन.......
संघर्ष और प्रेरणा का दूसरा नाम है अहमदाबाद की बेटी खेलपथ संवाद अहमदाबाद। मानसी जोशी की कहानी एक ऐसी प्रेरणादायक यात्रा है, जो हर दिल को छू जाती है। 11 जून, 1989 को अहमदाबाद, गुजरात में जन्मी मानसी का जीवन कभी आसान नहीं रहा। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी भी हार मानने का नाम नहीं लिया। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा के बाद, जब उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की, तो वह भी नहीं जानती थीं कि जीवन उन्हें.......