लचर क्षेत्ररक्षण के चलते लखनऊ के नवाब आईपीएल से बाहर

आरसीबी को रजत पाटीदार के रूप में मिला नया स्टार खेलपथ संवाद कोलकाता। आईपीएल 2022 के पहले और एकमात्र एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को रोमांचक मुकाबले में 14 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन ही बना सकी। लखनऊ ने मैच में कई कैच छोड़े और इसकी कीमत ही टीम को चुकानी पड़ी। लखनऊ की .......

अर्जुन क्रिकेट से प्यार है तो मेहनत करना सीखोः सचिन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस की टीम सिलेक्शन से मेरा कोई लेना-देना नहीं कोलकाता। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे के क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सचिन का कहना है कि अर्जुन को इस खेल से बेशुमार मोहब्बत है, इसलिए वह क्रिकेट खेलता है हालांकि, मैं उसे यही कहता हूं कि रास्ता मुश्किल है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के दो सीजन (2021 और 2022) में मुंबई इंडियंस के 28 मैच में एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला.......

उम्र संबंधी पात्रता के लिए कटआफ डेट के संबंध में दायर याचिका खारिज

मामला क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंटों का नयी दिल्ली। बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों में उम्र संबंधी पात्रता के लिए कटआफ डेट तय करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दी। जस्टिस एसए नजीर और पीएस नरसिम्हा ने कहा कि इन मसलों पर फैसला बीसीसीआई लेगा।  पीठ ने कहा, ‘हम इस पर सुनवाई कैसे कर सकते हैं। यह हमारे हाथ में नहीं है। हम क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानते भी नहीं हैं।' यह याचि.......

जोस बटलर के आईपीएल के मौजूदा सीजन में 700 रन पूरे

विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल खेलपथ संवाद कोलकाता। राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 700 रन पूरे कर लिए हैं। वो इस सीजन में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं। बटलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मंगलवार (24 मई) को यह उपलब्धि हासिल की। उन.......

वेलोसिटी ने सुपरनोवाज को सात विकेट से हराया

शेफाली के बाद वोल्वार्ड्ट ने खेली धमाकेदार पारी खेलपथ संवाद पुणे। विमेंस टी-20 चैलेंज 2022 के दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम सुपरनोवाज और दीप्ति शर्मा की टीम वेलोसिटी की टीम आमने-सामने थी। वेलोसिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने कप्तान पारी खेली। उन्होंने 71 रन बनाए। जवाब में वेलोसिटी ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 151 .......

आज लखनऊ और बैंगलोर के बीच 'आर या पार' की लड़ाई

एलिमिनेटर मैच में जो हारा वही होगा बाहर कोलकाता। आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। हारने वाली टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-2 खेलना होगा। क्वालिफायर-2 में सामने क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम होगी। शाम साढ़े सात बज.......

उत्तर प्रदेश की तीन रणजी टीमें बनाने की मांग

पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने बीसीसीआई को लिखा पत्र प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए अच्छी पहल लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं रणजी क्रिकेट खिलाड़ी रहे मोहसिन रजा ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को पत्र लिखकर आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की चार रणजी टीमें बनाने का आग्रह किया है। रजा ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह को लिखे गये पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश की आबादी लगभग 25 करोड़ है। .......

आईपीएल में छाए रहे उल्टे हाथ के युवा खिलाड़ी

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ के चार मैच बाद ही इस सीजन के विजेता का ऐलान कर दिया जाएगा। इस साल विराट और रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ी फ्लॉप रहे तो कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के दो तेज गेंदबाजों ने भी इस साल कमाल किया है। तिलक वर्मा से लेकर मोहसिन खान और मुकेश चौधरी तक बाएं हाथ के खिलाड़ी इ.......

ऋषभ पंत को लगा 1.63 करोड़ का चूना

हरियाणा के पूर्व क्रिकेटर ने की धोखाधड़ी महंगी लग्जरी घड़ियों को सस्ते में खरीदने का दिया झांसा नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों पर खरीदने के चक्कर में 1.63 करोड़ रुपए का चूना लग गया है। उनसे धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हरियाणा का पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह है। मृणांक एक बिजनेसमैन से 6 लाख रुपए ठगने के आरोप में पहले ही मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत को मृणां.......

गुजरात और राजस्थान में किसका पलड़ा रहेगा भारी

आरसीबी के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने की भविष्यवाणी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल का 15वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार (23 मई) को प्लेऑफ का पहला मैच खेला जाएगा। क्वालीफायर-1 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। गुजरात अंक तालिका में पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रही थी। क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में और हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी। राजस्थान-गुजरात के मैच को लेकर .......