हमारा काम ओलम्पिक का आयोजन करना है, उसे रद्द करना नहीं

ओलम्पिक प्रमुख थॉमस बाक ने सभी आशंकाओं को किया खारिज लुसाने। ओलम्पिक प्रमुख थॉमस बाक ने टोक्यो ओलम्पिक के आयोजन को लेकर सब्र रखने को कहा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि हम ओलंपिक के आयोजन के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं और इस पर काम कर रहे हैं कि इसका आयोजन किस प्रकाश से किया जाए।बता दें कि टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन तय समय के अनुसार पिछले साल होना था लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।  .......

पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत शुरुआती मुकाबले हारे

विश्व टूर फाइनल्स नई दिल्ली। मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को विश्व टूर फाइनल्स के ग्रुप बी मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 59 मिनट तक चले इस मुकाबले में ताई जु यिंग ने सिंधु को 19-21, 21-12, 21-17 से हराया। बता दें कि बीते रविवार को सिंधु ने विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था। विश्व चैंपियन सिंधु ग्रुप बी में दुनिया की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग, थाईलैंड की रत्चानोक इ.......

चार पाॅजिटिव खिलाड़ियों की विमान हादसे में मौत

रियो डि जेनेरियो। कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण टीम से अलग यात्रा कर रहे ब्राजीली फुटबॉल क्लब पालमस के चार फुटबॉलरों की विमान दुर्घटना में मौत हो गयी। उत्तरी प्रांत टोकान्टिस में यह विमान उड़ान भरने से कुछ देर पहले रनवे से फिसल गया था। दुर्घटना में पालमस क्लब के अध्यक्ष और पायलट की भी मौत हो गयी।  क्लब के अनुसार ये खिलाड़ी विला नोवा के खिलाफ मैच खेलने के लिये गोयनिया जा रहे थे। क्लब की प्रवक्ता इजाबेला मार्टिन्स के अनु.......

डोपिंग: टेनिस खिलाड़ी डायना यास्त्रेमस्का पर प्रतिबंध बरकरार

लंदन। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने विश्व में 29वीं रैंकिंग की डायना यास्त्रेमस्का पर प्रतियोगिता से इतर डोपिंग परीक्षण में नाकाम रहने के लिये प्रतिबंध बरकरार रखा है। यूक्रेन की यह 20 वर्षीय खिलाड़ी इस आदेश को खेल पंचाट में चुनौती दे सकती है। आईटीएफ ने यास्त्रेमस्का पर 7 जनवरी को अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। उन्हें प्रतिबंधित मेस्ट्रोलोन मेटाबोलाइट के सेवन का दोषी पाया गया था। इसके बाद यास्त्रेमस्.......

एंडी मरे का ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला

कोरोना पॉजिटिव पाए गए नई दिल्ली। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला किया है। एलटीए ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उसने कहा कि मरे ने साफ कर दिया है कि वह 2021 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे। दुनिया के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के स्टार एंडी मरे ने सेल्फ आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया है। हालांकि, मरे को अब भी साल के पहले ग्रैंड स्लैम में खेलने की उम्मीद है। मगर उन्हें सम.......

टेनिस खिलाड़ी की एडल्ट स्टार गर्लफ्रेंड ने क्वारंटीन पर की शिकायत

लगाए कई आरोप नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन टेनिस ओपन के शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही वहां के सख्त क्वारंटीन नियम को लेकर घमासान मचा हुआ है। फरवरी में होने वाले सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं लेकिन कोरोना महामारी की वजह से यहां सुरक्षा के कड़े नियम लागू किए गए हैं। संक्रमण के नए मामले मिलने की वजह से खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए होटल में ही क्वारंटीन रहने को कहा गया है।  लेकिन अब इसे ले.......

अमेरिका चला रहा है दुनिया का स्पोर्ट्स

खेल साम्राज्य की लिस्ट में टॉप पर लिबर्टी मीडिया न्यूयॉर्क। दुनिया का स्पोर्ट्स अमेरिका चला रहा है। टॉप-20 स्पोर्ट्स एंपायर की लिस्ट में 17 एंपायर के मालिक अमेरिकी हैं। फोर्ब्स की मोस्ट वैल्यूएबल स्पोर्ट्स एंपायर यानी सबसे कीमती खेल साम्राज्य की लिस्ट में टॉप पर लिबर्टी मीडिया है। यह अमेरिका की मास मीडिया कंपनी है। 30 साल पुरानी कंपनी की वैल्यू करीब 95 हजार करोड़ रु. है। लिबर्टी ने प्रोफेशनल स्पोर्ट्स कंपनी क्रोएंके स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट.......

राफेल नडाल लगातार 800 हफ्तों तक शीर्ष 10 में रहे

दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बने नई दिल्ली। स्पेन के टेनिस दिग्गज और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे अब लगातार 800 हफ्तों तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नडाल ने इस मामले में जिमी कोनोर्स के 789 हफ्ते तक शीर्ष 10 में बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा। गौरतलब है कि स्पेन के दिग्गज नडाल 18 साल की उम्र में अप्रैल 2005 में पहली बार शीर्ष 10 रैंक में श.......

सुरक्षित तरीके से होंगे टोक्यो ओलम्पिक खेलः योशिहिदे सुगा

कोरोना वायरस के खिलाफ मानव की जीत का प्रतीक होगा टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि कोराना वायरस महामारी को नियंत्रित कर पहले से स्थगित ओलम्पिक को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा। संसद के नए सत्र के अपने भाषण में सुगा ने कहा कि वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार जुर्माने और मुआवजे के प्रावधान के साथ कानून संशोधित करेगी। सुगा ने कहा कि उनकी सरकार का फरवरी के आखिर में टीकाकरण शुरू करने का लक्ष्य है।.......

नेपाल की टीम ने रचा इतिहास

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी को किया फतह इस्लामाबाद। नेपाल के पर्वतारोहियों ने शनिवार को इतिहास रच दिया जब उन्होंने सर्दियों के मौसम में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी - पाकिस्तान की के2- पर फतह हासिल की। पाकिस्तान के एल्पाइन क्लब के सचिव करार हैदेरी ने कहा कि 10 नेपाली शेरपा शाम को पांच बजे के करीब चोटी पर पहुंचे।  हिमालय रेंज के पाकिस्तानी हिस्से में के2 सबसे ऊंची चोटी है जो एवरेस्ट पर्वतमाला के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची.......