विजयी भव कह प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला

पेरिस पैरालम्पिक के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं, खेल मंत्री भी रहे मौजूद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक के समापन के बाद अब सभी की नजरें पैरालम्पिक 2024 पर हैं। 28 अगस्त से शुरू होने जा रही इस वैश्विक खेल प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल तैयार है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालम्पिक खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने .......

निशानेबाजी विश्व कप में भाग नहीं लेंगी मनु भाकर

कोच जसपाल राणा ने दी ओलम्पिक पदक विजेता की जानकारी निशानेबाजी विश्व कप दिल्ली में 13 से 18 अक्टूबर तक होगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में दो कांस्य पदक विजेता मनु भाकर तीन महीने का ब्रेक ले सकती हैं। माना जा रहा है कि वह दिल्ली में होने वाले विश्व कप से भी बाहर रह सकती हैं। इस बात के संकेत मनु के कोच जसपाल राणा ने दिए हैं। निशानेबाजी विश्व कप दिल्ली में 13 से 18 अक्टूबर तक होना है। भारतीय दल पेरिस ओलम्पिक में .......

क्या आज निराशा के बीच आशा की किरण जगाएगी हॉकी टीम

कांस्य पदक के लिए भारतीय हॉकी टीम स्पेन को हराए टोक्यो ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा पर सभी की नजर खेलपथ संवाद पेरिस। भारत को पेरिस ओलम्पिक के 13वें दिन टोक्यो ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी। क्वालिफिकेशन दौर में पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले नीरज अपना खिताब बचाए रखने के लिए उतरेंगे। दूसरी ओर, स्वर्ण की द.......

भारोत्तोलक मीराबाई चानू की नजर पेरिस ओलम्पिक पदक पर

राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने जताई अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद खेलपथ संवाद़ पेरिस। पेरिस ओलम्पिक के 11वें दिन के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय एथलीट्स दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। आज मीराबाई चानू भारोत्तोलन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। वह इस टूर्नामेंट में दो ओलम्पिक पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बनना चाहेंगी। मीराबाई ने पिछले ओलम्पिक खेलों के पहले दिन ही पदक जीतकर भारत का खाता खोला था और काफी सुर्खियां बटोरी.......

आज भाला फेंक स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में उतरेंगे नीरज चोपड़ा

हर भारतीय को अपने स्टार एथलीट से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद खेलपथ संवाद पेरिस। भारतीय एथलेटिक्स में कई कीर्तिमान रच चुके नीरज चोपड़ा अपने दूसरे ओलम्पिक में एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचना चाहेंगे चूंकि भारतीयों को उनसे एक बार फिर स्वर्ण पदक की उम्मीद है। उनकी अप्रतिम निरंतरता की एक बार फिर परीक्षा होगी क्योंकि पूरे सत्र में वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आए हैं। वह मंगलवार को क्वालीफिकेशन दौर में .......

भारतीय पहलवानों पेरिस ओलम्पिक में लहरा दो तिरंगा

कुश्ती में पदक का सिलसिला जारी रखने पहलवान लगाएंगे दांव खेलपथ संवाद पेरिस। पेरिस ओलम्पिक के दसवें दिन सोमवार से कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। भारत को कुश्ती में पिछले कुछ ओलम्पिक से लगातार पदक मिलता आया है और पहलवानों को अगर यह सिलसिला जारी रखना है तो विनेश फोगाट सहित सभी छह पहलवानों का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत ने बीजिंग ओलम्पिक 2008 से लेकर प्रत्येक ओलम्पिक खेल में कुश्ती में पदक जरूर जीता है। ऐसे में सभी .......

हॉकी में पदक की ओर कदम बढ़ाने उतरेगी भारतीय टीम

ग्रेट ब्रिटेन पर हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी खेलपथ संवाद पेरिस। ओलम्पिक हॉकी में भारतीय टीम अब तक अच्छा खेली है। अब उसे नाक आउट चरण में भी वही कौशल दिखाना होगा। यदि पेरिस ओलम्पिक में भारत को रंग बदलना है तो उसे हर हाल में आज ग्रेट ब्रिटेन को हराना होगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत और उनकी टीम को आज मौकों को भुनाना होगा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह का कमाल का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहा और उन्होंने इस मैच में दो गोल दागे.......

सेमीफाइनल में ओलम्पिक चैम्पियन एक्सेलसन से होगा लक्ष्य का सामना

लक्ष्य को डेनमार्क के खिलाड़ी से सात बार हार का सामना करना पड़ा खेलपथ संवाद पेरिस। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शुक्रवार को पेरिस ओलम्पिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। लक्ष्य का पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचने के लिए मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन विक्टर एक्सेलसन की चुनौती से पार पाना होगा। लक्ष्य को अगर अपने पदक स्वर्ण पदक की उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उन्हें एक्सेलसन के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क.......

आज भारतीय हॉकी टीम के सामने बेल्जियम की कठिन चुनौती

अंतिम-8 में जगह पक्की कर चुकी है हरमनप्रीत की टोली पेरिस। भारतीय हॉकी टीम ने पहले तीन मैचों में दो जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश तय कर लिया है, लेकिन पूल बी में उसके दो मैच होने बाकी है। गुरुवार को उसके सामने बेल्जियम की मजबूत चुनौती होगी। भारत ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की जबकि अर्जेंटीना के साथ उसका मैच ड्रॉ रहा था। दूसरी ओर बेल्जियम की टीम अभी तक अपने तीनों मैच जीतने में सफल रही है।  ऑस्ट्रेलिया की टीम.......

अपारम्परिक और अनूठा होगा पेरिस ओलम्पिक

100 साल पहले भी यह देश कर चुका मेजबानी पेरिस ओलम्पिक में दिखेगी लैंगिक समानता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस 100 साल के लम्बे अंतराल के बाद खेलों के महाकुम्भ कहे जाने वाले ओलम्पिक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 26 जुलाई से होने वाले इन खेलों में दुनिया भर के लगभग साढ़े 10 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फैशन की राजधानी माने जाने वाले इस शहर में होने वाले ओलम्पिक खेल हर मायने में अनूठे और अपारम्परिक होंगे। मेजबान कम संसाधनों में बहु.......