पदक के दावेदार विदेश से भेजे जाएंगे सीधे टोक्यो

खिलाड़ियों को संक्रमण से बचाने साई ने लिया फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पदक के दावेदारों को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें सीधे विदेश से ही टोक्यो भेजने की तैयारी कर ली गई है। ओलम्पिक गेम्स आयोजन समिति की ओर से निर्धारित 14 लैब से कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट लाने के आदेश ने साई को यह योजना बनाने पर मजबूर कर दिया है। 96 और 72 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट के लिए खिलाड़ियों को टोक्यो जाने से पहले सैकड़ों किलोमीटर का सफर करना पड़ता। ऐसे मे.......

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर संकट

अभी तक किसी ने नहीं किया आवेदन, भारतीय कुश्ती संघ नाराज खेलपथ संवाद सोनीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर संकट है। यूथ गेम्स के लिए चयनित हुए पहलवानों को आवेदन करना होता है। मगर अभी तक किसी भी पहलवान ने आवेदन नहीं किया है। अब भारतीय कुश्ती संघ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को बाहर निकालने की चेतावनी जारी कर दी है। भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने कहा कि अब उनको शनिवार तक का आखिरी मौका द.......

टोक्यो ओलम्पिक में दो ध्वजवाहक के साथ उतर सकता है भारत

आईओए प्रमुख नरिन्दर बत्रा ने दिए संकेत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा ने कहा कि भारत आगामी टोक्यो ओलम्पिक में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार दो ध्वजवाहक के साथ उतर सकता है, जिसमें एक पुरुष और एक महिला होगी। बत्रा ने कहा कि इनके नामों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। बत्रा ने कहा, 'अब तक इस पर फैसला नहीं किया गया है। यह मामला अब भी सलाह मशविरे के चरण पर है लेकिन संभावना .......

कविंदर, शिवा, नीरज, संजीत कराएंगे मुक्केबाजों को तैयारियां

वीजा मिला तो इटली के असिसी ट्रेनिंग सेंटर जाएंगे बॉक्सर नई दिल्ली। एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों को नजदीकी और विवादास्पद मुकाबलों में हराने वाले कजाखस्तान और उज्बेकिस्तान ने ओलंपिक से पहले अपने यहां भारतीय टीम के साथ तैयारियों से इंकार कर दिया है। अब भारतीय मुक्केबाजों की आस इटली पर टिकी है। वीजा मिला तो पुरुष और महिला मुक्केबाज इटली के असिसी ट्रेनिंग सेंटर रवाना होंगे।  फिलहाल पटियाला में अमित पंघाल, मनीष कौशिक, विका.......

भारतीय खिलाड़ियों के लिए जापान की राह आसान नहीं

तो बढ़ जाएगा खिलाड़ियों के संक्रमित होने का खतरा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक गेम्स आयोजन समिति (टीओजीओसी) ने भारतीय खिलाडिय़ों को मुश्किल में डाल दिया है। टोक्यो जाने के लिए भारतीय खिलाडिय़ों को 96 और 72 घंटे की दो आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लेकर पहुंचना है, लेकिन देश में ये टेस्ट कहां और किस लैब में कराने हैं इसका फैसला भी खुद आयोजन समिति ने कर लिया है। भारत स्थित जापानी दूतावास की छानबीन के बाद आयोजन समिति .......

महिला तीरंदाजी टीम का खत्म हो सकता है वीजा का इंतजार

नई दिल्ली। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम का ओलम्पिक में खेलने का सपना जल्द साकार हो सकता है, क्योंकि फ्रांस ने एक बार फिर से वीजा की स्वीकृति के लिए पासपोर्ट मांगे हैं और टीम पांच जून को पेरिस के लिए उड़ान भर सकती है। उसे पेरिस में 21 से 27 जून तक होने वाले विश्व कप के अंतिम चरण तीन में भाग लेना है, जो अंतिम ओलम्पिक क्वालीफायर टूर्नामेंट है। पहले टीम को वीजा नहीं दिया गया था, जिसके बारे में एक अधिकारी ने कहा, 'हमने फ्रांस के उच्चायोग.......

10 दिन ही होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स

21 नवम्बर से होगा खेलों का आगाज सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला, पंचकूला में होंगे मुख्य मुकाबले खेलपथ संवाद चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ अब केवल दस दिन में ही पूरे करवाए जाएंगे। ये खेल 21 नवम्बर से 30 नवम्बर तक होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।  बैठक में खेल.......

दोहा रवाना हुई भारतीय टीम, सुनील छेत्री की वापसी

फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर्स नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री की अगुवाई में 28 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम बुधवार की शाम दोहा के लिए रवाना हो गई। यहां वह आगामी 2022 फीफा विश्व कप के क्वालीफायर मैच और वर्ष 2023 में होने वाले एशियाई कप क्वालीफायर के बचे हुए मुकाबले खेलेगी।  छेत्री इस बीमारी की चपेट में आ.......

मुक्केबाजों की बल्ले-बल्ले

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पहली बार मिलेगी 4 लाख डॉलर की इनामी राशि  नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने दुबई में आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को चार लाख डॉलर की इनामी राशि की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में भारत के भी शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन शुरुआत में भारत में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे दुबई में स्थानांतरित किया गया। पुरुष और महिला मुक्केबाजों की यह प्रतियोगिता 2.......

भारतीय मुक्केबाज दुबई में जमाएंगे पंच

24 मई से दुबई में शुरू होगी एशियाई चैम्पियनशिप ओलम्पिक क्वालीफाई कर चुके ज्यादातर मुक्केबाज टीम में शामिल नई दिल्ली। गत चैम्पियन अमित पंघाल (52 किलोग्राम) और विकास कृष्ण (69 किलोग्राम) समेत ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके ज्यादातर मुक्केबाजों को दुबई में 24 मई से शुरू होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। महिला टीम में छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किलोग्राम) सहित टोक्यो .......