राष्ट्रमंडल खेलों में भारत पर दिल्ली का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती

आजादी के बाद पहली बार भारत ने 1954 में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 215 खिलाड़ी भाग लेंगे। 1930 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत अब तक 17 बार भाग ले चुका है। उसने चार बार हिस्सा नहीं लिया। भारतीय खिलाड़ी 1930, 1950, 1962 .......

युगेन में इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा,

विश्व चैम्पियनशिपः अपनी निरंतरता पर भरोसा नई दिल्ली। ओलम्पिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अमेरिका के युगेन में शुक्रवार से शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक पदक जीतने के लिए उतरेंगे। वह बेहतरीन फॉर्म और अपनी निरंतरता पर भरोसा करेंगे। 30 जून को स्टाकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर का सत्र का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के बाद 24 वर्षीय चोपड़ा विश्व चैम्पियनशिप में पदक के दावेदारों में शामिल हैं। विश्व चैम्.......

पीवी सिंधु और साइना के लिए लय पाने का आखिरी मौका

प्रणय भी करेंगे भारतीय चुनौती की अगुवाई सिंगापुर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु और फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय मंगलवार को सिंगापुर में शुरू हो रहे सिंगापुर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले यह आखिरी टूर्नामेंट है सिंधु (तीन) और किदांबी श्रीकांत (सात) महिला और पुरुष वर्ग में वरीयता प्राप्त .......

विश्व चैम्पियनशिप में 49 साल की केली होगी सबसे उम्रदराज एथलीट

35 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में लेंगी हिस्सा लंदन। ऑस्ट्रेलिया की 49 साल की केली रुडिक 15 जुलाई से अमेरिका के इयुजेने में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में अब तक की सबसे उम्रदराज महिला एथलीट बनने जा रही हैं। अभी तक रिकॉर्ड स्पेन की जीसस ऐंजल गार्सिया का है कि जिन्होंने 2019 दोहा में 49 साल की उम्र में ही पैदल चाल में हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एथलेटिक्स ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 35 किलोमीटर पैदल चाल के लिए चुना है। यह उनकी.......

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कभी समय से न होना हैरानी की बात

गुजरात में होगा 36वां संस्करण, 98 साल पहले हुआ था आगाज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। यह भारतीय ओलम्पिक संघ और सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए कि वे कभी भी नेशनल गेम्स तय समय पर नहीं करा सके। अलबत्ता नई-नई प्रतियोगिताएं न केवल शुरू की गईं बल्कि उनका जमकर प्रचार-प्रसार करते हुए अरबों रुपए पानी की तरह बहाए गए। खैर, इन खेलों का 36वां सस्करण अब गोवा की बजाय गुजरात में होने जा रहा है। 2015 के बाद राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 22 सितम्बर से .......

गुजरात में 27 सितम्बर से होगा राष्ट्रीय खेलों का आगाज

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात की मेजबानी में 36वें राष्ट्रीय खेल 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक होंगे। इस बात की घोषणा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को की। गुजरात पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। गुजरात के खेल, युवा और संस्कृति गतिविधि विभाग के प्रमुख सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, गुजरात में विश्व स्तरीय खेल संसाधन और अधोसंरचना है। खेलों के सर.......

राही सरनोबत चिकित्सकीय कारणों से टीम से बाहर

शूटिंग विश्व कप के लिए 49 भारतीय निशानेबाजों का चयन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कोरिया के चांगवोन में 9 से 21 जुलाई तक होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में 49 भारतीय निशानेबाज हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट इस साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप को ध्यान में रखते हुए काफी महत्वपूर्ण है। यह विश्व कप उन पांच विदेशी कोचों के लिए बड़ा काम होगा, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय राइफल संघ ने नियुक्त किया है। एशियन गेम्स की चैम्पियन स्टार निशानेबाज राही .......

रोम में दुनिया देखेगी भारत के पहलवानों का दम

25 से 31 जुलाई तक होगी अंडर-17 विश्व कुश्ती स्पर्धा खेलपथ संवाद सोनीपत। रोम में 25 से 31 जुलाई तक होने वाली अंडर-17 विश्व कुश्ती स्पर्धा हरियाणा के पहलवानों के लिए खास होगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 10 पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोनीपत के साई सेंटर में आयोजित ट्रायल में हरियाणा के पहलवान छाए रहे। टीम में चयनित 20 में से 10 पहलवान हरियाणा के हैं।  कुश्ती में हरियाणा के पहलवान का दबदबा र.......

ओपन वर्ग में तीसरी टीम उतारेगा भारत

25 भारतीय शतरंज ओलम्पियाड में एक साथ हिस्सा लेंगे खेलपथ संवाद चेन्नई। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने रविवार को कहा कि भारत 28 जुलाई से 10 अगस्त तक यहां मामालापुरम के करीब होने वाले 44वें शतरंज ओलम्पियाड के ओपन वर्ग में तीसरी टीम उतारेगा। ओपन वर्ग में रिकॉर्ड 187 टीमों ने पंजीकरण करवाया है और नियमों के अनुसार प्रविष्टियों की संख्या बराबर करने के लिये फिडे (विश्व शतरंज महासंघ) ने मेजबान देश (भारत) से तीसरी टीम को मंजूरी दे दी।&n.......

विश्व कप में कमाल कर सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम

मिटाएगी टोक्यो ओलम्पिक में पदक न जीत पाने का मलाल मनोज चतुर्वेदी भारतीय महिला हॉकी टीम का पुरुषों की तरह इतिहास चमकदार तो नहीं है। पिछले साल टोक्यो ओलम्पिक में वह भले ही पोडियम पर चढ़ने में कामयाब नहीं हो सकी, पर उसने अपने जानदार प्रदर्शन से अपना नाम दुनिया की धाकड़ टीमों में शुमार जरूर करा लिया। टीम में आए इस बदलाव का ही परिणाम है कि सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय टीम से नीदरलैंड और स्पेन में शुरू हो रहे एफआईएच महिला हॉकी विश्व क.......