जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत फ्रांस के खिलाफ करेगा शुरुआत

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगी विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। गत चैम्पियन भारत भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले दिन 24 नवम्बर को खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के खिलाफ करेगा। भारत को तुलनात्मक रूप से आसान ग्रुप बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है। पूल ए में बेल्जियम, चिली, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका, पूल सी में कोरिया, नीद.......

पूजा बोहरा राष्ट्रीय महिला बाक्सिंग चैम्पियनशिप में दिखाएंगी दमखम

राष्ट्रीय बाक्सिंग चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी लवलीना व मेरीकॉम  खेलपथ संवाद हिसार। टोक्यो ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली मुक्केबाज पूजा बोहरा राष्ट्रीय महिला बाक्सिंग चैंपियनशिप में रिंग में उतरेंगी, लेकिन एमसी मेरीकॉम और लवलीना बोरगोहाई इस चैम्पियनशिप में नहीं दिखाई देंगी। टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने के बाद लवलीना को विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सीधे भेजने का निर्णय हो चुका है। मेरीकॉम को ट्रायल प्रक्रिया से ग.......

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू की निगाहें डेनमार्क ओपन पर

टोक्यो ओलम्पिक के बाद कोर्ट में उतरने को तैयार ओडेन्से। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन पी वी सिंधू आज से शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए एक ब्रेक के बाद कोर्ट पर वापसी करेंगी तो उनका लक्ष्य जीत के साथ शुरुआत करने का होगा। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधू ने ब्रेक लिया था। अब वह कोरोना महामारी में निलंबन के बाद शुरू हो रहे बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में अच्छा आगाज.......

आठवीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत

सैफ फुटबॉल: नेपाल के खिलाफ खिताबी मुकाबला आज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। सात बार की चैम्पियन भारतीय फुटबॉल टीम शनिवार को यहां पहली बार फाइनल में पहुंची नेपाल की टीम को हराकर 8वीं बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। यह 13 संस्करणों में भारत का 12वां फाइनल है, जो इस प्रतियोगिता में ब्लू टाइगर्स के नाम से मशहूर भारतीय टीम के दबदबे को दर्शाता है। वर्ष 2003 में तीसरा स्थान इस टूर्नामेंट में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन .......

अभिषेक और ज्योति सुरेखा भारतीय टीम में शामिल

ढाका में होगी एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अभिषेक वर्मा और वेन्नम ज्योति सुरेखा को ढाका में 13 से 19 नवम्बर के बीच होने वाली एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वर्मा, ऋषभ यादव, मोहित और अमन सैनी कंपाउंड पुरुष टीम में हैं जबकि महिला टीम में सुरेखा, मुस्कान किरार, प्रिया गुर्जर और परणीत कौर होंगे। पुरुषों की रिकर्व टीम में कपिल, पार्थ साल.......

देवेंद्रो, सुरंजय की कोच के रूप में वापसी

विश्व चैम्पियनशिप सर्बिया के बेलग्रेड में 24 अक्टूबर से शुरू होगी  नयी दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता एम. सुरंजय सिंह और एल. देवेंद्रो सिंह को इस महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से पहले पुरुषों की कोचिंग टीम में शामिल किया है। पटियाला में इस सप्ताह शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिये जिन 14 कोच को चुना गया है उनमें 29 वर्षीय देवेंद्रो और 35 वर्षीय सुरंजय भी शामिल हैं।  विश्व च.......

सात बार की विजेता भारतीय टीम को पहली जीत का इंतजार

सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में नेपाल के खिलाफ जीतना जरूरी  माले। भारतीय फुटबॉल टीम को रविवार को सैफ चैम्पियनशिप में नेपाल की टीम से मैच खेलना है। सात बार की विजेता भारतीय टीम को इस बार पहली जीत का इंतजार है। पहले दो मुकाबले बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ बराबरी पर छूटे थे। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम को अब फाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोेनों मुकाबले जीतने होंगे। भारत ने पिछले महीने नेपाल से काठमांडो में दो मैत्री मैच खे.......

महिला हॉकी प्रो लीग में खेलेगी भारतीय टीम

13 अक्टूबर से होगी शुरूआत खेलपथ संवाद लुसाने। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि भारत और स्पेन आगामी महिला हॉकी प्रो लीग में सिर्फ इस सत्र के लिए वैकल्पिक टीमों के रूप में खेलेंगे। महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग का तीसरा सत्र 13 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दिन ओलम्पिक एवं विश्व चैम्पियन नीदरलैंड की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी। एफआईएच ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और स्पेन की महिला टीमें एफआईएच हॉकी प्र.......

उबेर कप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगी साइना नेहवाल

भारतीय बैडमिंटन संघ ने किया टीम का एलान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने अगले उबेर कप, थामस कप के साथ-साथ सुदीरमन कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। पीवी सिंधू इन मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी क्योंकि उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए ब्रान्ज मेडल जीता था। वहीं थामस कप में भारत की अगुआई बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत करेंगे जो टीम के.......

जूनियर हॉकी विश्व कप खेलने को पाकिस्तान तैयार

पिछली बार भारत ने वीजा देने से किया था इनकार  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) एफआईएच जूनियर विश्व कप में भाग लेने के प्रति आश्वस्त है। वह पिछली बार (2016) भारत में हुए इस टूर्नामेंट में वीजा मामलों की वजह से हिस्सा नहीं ले पाया था। पीएचएफ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) खालिद सज्जाद खोकर ने कहा कि विश्व हॉकी संस्था (एफआईएच) द्वारा देर से सूचित करने के बावजूद महासंघ ने वीजा प्रक्रिया के लिए भारतीय उच्चायोग.......