राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अर्चना कामथ की जगह लिया गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल नहीं किए जाने पर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वालीं युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दीया चितले को जुलाई-अगस्त में होने वाले खेलों के लिए मंगलवार को अर्चना कामथ की जगह टीम में शामिल किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करने वाले मानुष शाह हालांकि रिजर्व खिलाड़ी बने हुए हैं। पुरुष .......
इंडोनेशिया ओपन में नहीं खेलेंगे तीनों शटलर नई दिल्ली। इंडोनेशिया ओपन की शुरुआत से ठीक पहले भारत के तीन स्टार खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। साइना नेहवाल, परुपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय ने अंतिम समय पर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया। साइना और प्रणय आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो परुपल्ली कश्यप अब तक हैमस्ट्रिंग की चोट से नहीं उबर पाए हैं। अब पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन पर ही भारत को जीत दिलाने का दारोमदार होगा। इन .......
सुपर सीरीज 500 स्पर्धा जकार्ता। थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय मंगलवार से शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं। वहीं इस सुपर सीरीज 500 स्पर्धा के महिला वर्ग में पीवी सिंधू और साइना नेहवाल से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 28 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेल से पहले अपनी लय हासिल करना चाहेंगे। क्रिस्टिय.......
एशियन मीट की मेजबानी को एनओसी का इंतजार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एशियन मेन्स क्लब लीग हैंडबॉल चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के अपने अनुरोध का जवाब पाने में विफल रहने के बाद खेल मंत्रालय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है। यह पहली दफा नहीं है जब किसी खेल संगठन ने इ.......
लीग मैच में जापान ने 2-5 से हराया था जकार्ता। जोरदार वापसी करके अगले दौर के लिए क्वालिफाई करने वाली आत्मविश्वास से भरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को यहां एशिया कप के सुपर चार के अपने मैच में जपान से भिड़ेगी तो उसकी नजरें बेहतर प्रदर्शन करके इस टीम के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार का बदला चुकता करने पर टिकी होंगी। अंतिम ग्रुप लीग मैच में इंडोनेशिया की कमजोर टीम का सामना करने के बावजूद सरदार सिंह के मार्गदर्शन में खेल रही युवा टीम की .......
खेलपथ संवाद चंडीगढ़। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 27 व 28 मई को होगी। चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में होने वाली दो दिवसीय बैठक में गैलेक्सी एथलीट और अधिकारी शामिल होंगे, जिन्होंने ओलम्पिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों व वैश्विक प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान एएफआई अध्यक्ष और ओलम्पियन आदिले सुमरिवाला, लम.......
आज इंडोनेशिया पर बड़ी जीत हासिल करना जरूरी जकार्ता। गत विजेता भारत को एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में नाकआउट चरण में पहुंचने के लिए गुरुवार को इंडोनेशिया को बड़े अंतर से हराने के साथ पूल-ए के दूसरे मैच में जापान की पाकिस्तान पर जीत की दुआ भी करनी होगी। भारत का काम अब सिर्फ अपना मैच जीतने से नहीं चलेगा। इसके लिए जापान और पाकिस्तान के मैच के नतीजे का भी उसे इंतजार करना होगा। भारत पूल-ए में जापान (छह अंक) और पाकिस्तान (चार अंक) के बाद तीसरे.......
अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में दिखाएंगे दम खेलपथ संवाद सोनीपत। किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में होने वाली अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए भारतीय पहलवानों का चयन किया गया। साई सोनीपत में फ्रीस्टाइल के तीन और ग्रीको रोमन के पांच भार वर्गों में ट्रायल कर टीम को चुना गया। वहीं साई लखनऊ में महिला पहलवानों का चयन किया गया है। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि फ्रीस्टाइल में 7 और ग.......
मीराबाई चानू समेत 430 महिला लिफ्टर उतरेंगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वेटलिफ्टिंग के इतिहास में पहली बार बेटियों की ईनामी लीग कराई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बागवां में 14 से 22 जून को होने वाली इस लीग में सिर्फ महिला वेटलिफ्टर ही खेलेंगी, जिसमें टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू, जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली हर्षदा गरुड़ के अलावा 430 लिफ्टर शिरकत करेंगी। खेलों इंडिया के तहत म.......
गोलकीपर सविता को फिर कमान, रानी की वापसी, बलजीत कौर नया चेहरा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वूमेन वर्ल्ड कप से पहले हॉकी इंडिया ने अफआईएच प्रो लीग के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि टोक्यो ओलम्पक में टीम की अगुवाई करने वाली रानी रामपाल की वापसी हुई है वहीं, बलजीत कौर को मौका दिया गया है। वूमेन लीग जून माह में बेज्लियम और नीदरलैंड में खेली जाएगी। रानी ने आखिरी मु.......