राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने साइकिलिंग में जीते दो स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चांदी सी चमकीं बिहार की बेटियां खेलपथ संवाद पटना। राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के साइकिलिंग मुकाबलों के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। हर्षिता ने 500 मीटर टाइम ट्रायल और 7.5 किमी स्क्रैच रेस में दबदबे के साथ जीत हासिल की। हर्षिता 2025 जूनियर ट्रैक एशियन स.......

शुक्लागंज उन्नाव की बेटी महिमा गौतम ने फहराया परचम

25वीं नेशनल डार्ट्स रैंकिंग प्रतियोगिता में  बनी चैम्पियन प्रतियोगिता में कानपुर के आर्यन साहू ने भी दिखाया जौहर खेलपथ संवाद कानपुर। शुक्लागंज जिला उन्नाव की बेटी महिमा गौतम तथा कानपुर के आर्यन साहू ने दो से चार मई तक दीघा बंगाल होटल प्राइड बिज़नेटेल में आयोजित 25वीं नेशनल डार्ट.......

बिहार में खेलों के विकास का मुंह चिढ़ाते खेलो इंडिया यूथ गेम्स

सपनों की दौड़ में प्यासे खिलाड़ियों का टूटा हौसला खेलपथ संवाद पटना। बिहार में खेलों के विकास की सच्ची कहानी सामने आने लगी है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुरुआती दौर में ही बदइंतजामी राज्य के खेल विकास को मुंह चिढ़ा रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स  का सोमवार को शुभारम्भ बिपार्ड और आईआईएम बोधगया में धमाकेदार हुआ। गया में कुल सात खेलों का आ.......

फुटबॉल लीग में खेलेगी काशी की बिटिया अमृता शर्मा

चाकू पर धार लगाने वाले पिता ने  किया बेटी के सपनों को पूरा खेलपथ संवाद वाराणसी। कैंची और चाकू-छूरी पर धार लगाने का काम करने वाले की फुटबॉलर बेटी महाराष्ट्र की ओर से फुटबॉल लीग में खेलेगी। बेंगलूरू से लीग खेलकर लौटी बरेका फुटबॉल नर्सरी की खिलाड़ी अमृता शर्मा शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुईं।.......

बहादुरगढ़ के धावकों ने दौड़ में दिखाई बहादुरी

21 किलोमीटर दौड़ में अशोक कुमार को पहला स्थान खेलपथ संवाद बहादुरगढ़। देश के अलग-अलग हिस्सों दिल्ली, बैंगलोर, नोएडा और चंडीगढ़ में आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। धावक अशोक कुमार ने नोएडा में हुई 21 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। .......

कानपुर के शैलेष कुमार का स्वर्ण पदक पर निशाना

डार्ट और तीरंदाजी खेल में किया कमाल का प्रदर्शन खेलपथ संवाद कानपुर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के इनडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुए सातवें नेशनल मास्टर गेम्स में सनिगंवा कानपुर निवासी शैलेष कुमार ने डार्ट और तीरंदाजी खेल में अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। शैलेष इससे पहले भी इस खेल में कई पदक जीतकर कानपुर के स.......

क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत के वार्षिक आयोजनों की रूपरेखा तय

खेल खिलाड़ी खेल गीत के बाद सौंपे पदाधिकारियों को दायित्व खेलपथ संवाद कानपुर। क्रीड़ा भारती, कानपुर प्रांत की वार्षिक नियोजन बैठक में साल भर होने वाले प्रमुख आयोजनों की रूपरेखा पर मंथन के बाद पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। वार्षिक नियोजन बैठक जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। बैठक का शुभारम्भ खेल खिलाड़ी गीत के बाद किया ग.......

शतरंज में हिमाचल की टीम ओवरऑल विजेता

नेशनल मास्टर गेम्स: बास्केटबाल में असम व योग में केरल का दबदबा खेलपथ संवाद धर्मशाला। राष्ट्रीय मास्टर खेलों के पांचवें दिन योग, टेबल टेनिस और जूडो समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। योग में केरल और असम के प्रतिभागियों ने बहुत ही खूबसूरती से विभिन्न योगासनों में अपना कौशल दिखाया। इन खेलों में शतरंज में हिमाचल की टीम ओवरऑल विजेता बनी.......

बिहार खेल प्रतिभा खोज पर खर्च करेगा 40 करोड़ रुपये

50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को शामिल कराने का लक्ष्य खेलपथ संवाद पटना। अंशकालिक शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को खून के आंसू रुलाने वाला बिहार का स्कूल शिक्षा विभाग 25 से 27 अप्रैल तक प्रदेश भर में खेल प्रतिभा खोज का स्वांग कर रहा है। इस स्वांग में राज्य के 37,588 सरकारी विद्यालयों के लगभग 58 लाख छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे तथ.......

गंगापुर की बेटी पूजा यादव हॉकी में मचाएगी धमाल

ऑस्ट्रेलिया में 23 नम्बर की जर्सी में आएगी नजर खेलपथ संवाद वाराणसी। पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय हॉकी सीरीज खेलने काशी की बेटी पूजा यादव मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंची। 23 नम्बर की जर्सी में पूजा 26 अप्रैल को पहला मैच पर्थ में खेलेगी। गंगापुर निवासी दूधिया की बेटी पूजा यादव का बचपन गरीबी में गुजरा है। .......