मुंबई ओपन में बेलारूस की इरिना श्यामनोविच को हराया खेलपथ संवाद मुम्बई। भारत की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी 15 वर्षीय माया राजेश्वरन रेवती ने मंगलवार को एलएंडटी मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेलारूस की इरिना श्यामनोविच को सीधे सेटों में हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की की। माया ने शानदार परिपक्वता दिखाते हुए अपने से अधिक अनुभवी प्रतिद्वंद्वी को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। वाइल्ड कार्ड धारक भारतीय खिला.......
स्वर्ण पदक जीतकर अपने प्रदेश का नाम कर दिया रोशन खेलपथ संवाद देहरादून। कर्नाटक के पंद्रह वर्षीय निशानेबाज जोनाथन एंथोनी ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह और अपने से काफी अनुभवी सौरभ चौधरी को पछाड़कर 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। जोनाथन का निशानेबाजी करियर 2022 में उस वक्त परवान चढ़ा जब उन्होंने सीबीएसई दक्षिण क्षेत्र राइफल निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता. वह उस समय आठव.......
विश्व कप 2025: सीनियर तीरंदाजी टीम में हुआ चयन खेलपथ संवाद पटना। बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने राज्य का नाम रोशन करते हुए आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने इस खबर को साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया। जानकारी के मुताबिक, अंशिका ने दीपिका, अंकिता और सिमरनजोत जैसी प्रतिष्ठित तीरंदाजों के साथ टीम में स्थान पाक.......
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से होंगी सम्मानित खेलपथ संवाद नालंदा। बिहार के नालंदा की गोल्डी कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित विश्व एबिलिटी स्पोर्ट्स युवा खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें 26 दिसम्बर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। गोल्डी कुमारी की इस शानदार सफलता से न सिर्फ बिहार.......
रजनीकांत ने बेटे के लिए नौकरी छोड़ी, मां ने संभाला घर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैम्पियन बनने का गौरव हासिल करने वाले डी गुकेश को ऐसे माता-पिता ने पाला पोसा है जिन्होंने उनके लिए अपने करियर को ब्रेक दिया और उनके सपनों के लिए ‘क्राउड-फंडिंग’ से मदद लेने में संकोच नहीं किया। गुकेश ने सात साल की उम्र में अपनी नियति का सपना देखा और एक दशक से भी कम समय में इसे हकीकत म.......
नौ साल के शातिर ने अमेरिका के जियातदिनोव को दी मात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। नौ साल, दो महीने और 18 दिन, किसी भी बच्चे के लिए यह उम्र स्कूल जाने और हठखेलियां करने की होती है, लेकिन दिल्ली के आरित कपिल ने इस उम्र में वह उपलब्धि हासिल कर ली, जो कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर सका। शतरंज के खिलाड़ी आरित ने केआईआईटी अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर रासेत जियातदिनोव को हरा दिया। इसके साथ ही आरित कपिल क.......
पिता वकील तो मां हैं इंटीरियर डिजाइनर खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में नॉर्थ कोस्ट ओपन 2024 में महिला एकल का खिताब जीतकर साल की अपनी छठी पीएसए चैलेंजर ट्रॉफी हासिल की। टूर्नामेंट में तीसरी वरीयत 16 वर्षीय भारतीय ने फाइनल में जापान की छठी वरीयता प्राप्त अकारी मिडोरिकावा को सीधे गेमों में 3-0 (11-6, 11-6, 11-7) से हराया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनाहत ने शानदार खेल दिखाया.......
दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पीवी सिंधू शुरुआती दौर में हारीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही हार गईं। दूसरी ओर, भारत की एक अन्य खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दुनिया की 23वें नंबर की चीनी ताइपे की खिलाड़ी सुंग शुओ युन को हराकर महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधू पेरिस ओलम्प.......
डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर: भारत ने छह स्वर्ण सहित 27 पदक जीते खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ने युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बूते सऊदी अरब के दम्मम में डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर प्रतियोगिता में छह स्वर्ण सहित 27 पदक जीते। लड़कियों ने अंडर-19 और अंडर-15 वर्गों में सभी पोडियम स्थान हासिल किये। इससे भारत ने सात रजत और 14 कांस्य पदक भी अपने नाम किए। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने विज्ञप्ति में कहा कि प्रतियोग.......
मैं साइना दीदी की तरह खेलती हूं लेकिन मुझे अपना खेल पसंद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल कोई भी हो हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यह बात हमारे होनहार खिलाड़ी विश्व खेल पटल पर अपने चमकदार प्रदर्शन से सही साबित कर रहे हैं। कुछ वर्षों में भारत बैडमिंटन के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में सामने आया है। ओलम्पिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल और पीवी सिंधु महिला बैडमिंटन में भारतीय होनहारों की आदर्श हैं। फिलवक्त होनहार शटलर अनमोल खरब इस खेल.......