शूटिंग विश्व कप के लिए 49 भारतीय निशानेबाजों का चयन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कोरिया के चांगवोन में 9 से 21 जुलाई तक होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में 49 भारतीय निशानेबाज हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट इस साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप को ध्यान में रखते हुए काफी महत्वपूर्ण है। यह विश्व कप उन पांच विदेशी कोचों के लिए बड़ा काम होगा, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय राइफल संघ ने नियुक्त किया है। एशियन गेम्स की चैम्पियन स्टार निशानेबाज राही .......
25 से 31 जुलाई तक होगी अंडर-17 विश्व कुश्ती स्पर्धा खेलपथ संवाद सोनीपत। रोम में 25 से 31 जुलाई तक होने वाली अंडर-17 विश्व कुश्ती स्पर्धा हरियाणा के पहलवानों के लिए खास होगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 10 पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोनीपत के साई सेंटर में आयोजित ट्रायल में हरियाणा के पहलवान छाए रहे। टीम में चयनित 20 में से 10 पहलवान हरियाणा के हैं। कुश्ती में हरियाणा के पहलवान का दबदबा र.......
25 भारतीय शतरंज ओलम्पियाड में एक साथ हिस्सा लेंगे खेलपथ संवाद चेन्नई। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने रविवार को कहा कि भारत 28 जुलाई से 10 अगस्त तक यहां मामालापुरम के करीब होने वाले 44वें शतरंज ओलम्पियाड के ओपन वर्ग में तीसरी टीम उतारेगा। ओपन वर्ग में रिकॉर्ड 187 टीमों ने पंजीकरण करवाया है और नियमों के अनुसार प्रविष्टियों की संख्या बराबर करने के लिये फिडे (विश्व शतरंज महासंघ) ने मेजबान देश (भारत) से तीसरी टीम को मंजूरी दे दी।&n.......
मिटाएगी टोक्यो ओलम्पिक में पदक न जीत पाने का मलाल मनोज चतुर्वेदी भारतीय महिला हॉकी टीम का पुरुषों की तरह इतिहास चमकदार तो नहीं है। पिछले साल टोक्यो ओलम्पिक में वह भले ही पोडियम पर चढ़ने में कामयाब नहीं हो सकी, पर उसने अपने जानदार प्रदर्शन से अपना नाम दुनिया की धाकड़ टीमों में शुमार जरूर करा लिया। टीम में आए इस बदलाव का ही परिणाम है कि सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय टीम से नीदरलैंड और स्पेन में शुरू हो रहे एफआईएच महिला हॉकी विश्व क.......
सविता पूनिया की अगुवाई में भारत का पहला मैच इंग्लैंड से होगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व हॉकी की शीर्ष 16 महिला टीम प्रतिष्ठित एफआईएच विश्व कप खिताब के लिए शुक्रवार से चुनौती पेश करेंगी, जिसमें आठ बार के विजेता नीदरलैंड की नजरें खिताबी हैटट्रिक पर टिकी होंगी। वहीं भारत पहली बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। स्पेन के साथ एक से 17 जुलाई तक होने वाले टूर्नामेंट की सह मेजबानी करने वाला गत चैम्पियन नीदरलैंड महिला हॉकी में सबसे अधिक दबद.......
10 साल बाद में देश में बड़ी अंतरराष्ट्रीय रेस खेलपथ संवाद हैदराबाद। फॉर्मूला ई रेस का आयोजन अगले साल 11 फरवरी को पहली बार भारत में होगा जब हैदराबाद रेस की मेजबानी करेगा। आयोजकों ने इसकी पुष्टि की। बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अक्टूबर 2013 में फॉर्मूला वन इंडियन ग्रांप्री के आयोजन के बाद देश में यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय रेस होगी जो हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। भारत के अलावा ब्राजील भी 25 मार्च को पहली बार फॉर्मूला ई रेस की.......
विश्व एथलैटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद हिसार। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम के 45 सम्भावित एथलीटों का चयन नेशनल कोचिंग कैंप के लिए किया है। चयनित खिलाड़ियों में नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं, जिनमें हिसार के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। चैम्पियनशिप का आयोजन 2 से 7 अगस्त तक कैली (कोलम्बिया) में प्रस्तावित है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सह सचिव राज.......
साजन और नटराज करेंगे अगुआई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज की स्टार जोड़ी अगले महीने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) में चार सदस्यीय भारतीय तैराकी टीम का नेतृत्व करेगी। इनके अलावा दिल्ली के तैराक कुशाग्र रावत और मध्य प्रदेश के अद्वैत पेज 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने 2022 सीडब्ल्यूजी के लिए चार कोटा स्थान हासिल किए .......
27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट लंदन। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन का आयोजन सोमवार से (27 जून से 10 जुलाई तक) लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब पर शुरू होगा तो प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सभी की निगाहें अनुभवी व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच, स्पेन के राफेल नडाल, ब्रिटेन के एंडी मरे, अमेरिका की सेरेना विलियम्स खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतर रहे हैं। इनके अलावा युवा खिलाड़ी ब्र.......
रूस बोला- हर तरह की मदद को तैयार अहमदाबाद को मिल सकती है मेजबानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत को 2036 में ओलम्पिक खेलों की मेजबानी का मौका मिल सकता है। रूस ने कहा है कि 2036 में ओलम्पिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने में वह भारत की मदद करेगा। अगर भारत को 2036 ओलम्पिक की मेजबानी का मौका मिलता है तो पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन भारत में होगा। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस को वैश्विक तौर पर खेल जगत से बहिष्कृत किया गया है। .......