पहलवानों को एफआरआई करानी थीः योगेश्वर दत्त

बहन-बेटी से यौन उत्पीड़न हुआ तो कोर्ट सजा दे खेलपथ संवाद पानीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए आरोपों पर भारतीय ओलम्पिक संघ ने जांच टीम गठित की है। आईओए की सात सदस्यों की जांच कमेटी के सबसे अहम सदस्य पहलवान योगेश्वर दत्त हैं। अहम इसलिए क्योंकि योगेश्वर इस जांच कमेटी में हरियाणा के इकलौते सदस्य हैं। आरोप लगाने वाले रेसलर भी हरियाणा के हैं वहीं योगेश्वर खुद भी रेसलर रहे हैं। पूरी जांच को लेकर पहलव.......

हम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में जरूर बदलेंगेः मनप्रीत सिंह

वेल्स के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की हुंकार खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व कप 2023 में अपने पहले दो मैचों में पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल पाई, लेकिन मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि टीम गुरुवार को वेल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में लक्ष्य हासिल करेगी। मनप्रीत सिंह ने कहा हम पेनल्टी कार्नर को गोल में जरूर बदलेंगे। बता दें कि भारत को अब तक नौ पेनल्टी कार्नर मिले हैं, लेकिन एक बार भी गोल नह.......

हॉकी में विश्व चैम्पियन बनना है तो दबंगता से खेले भारत

1975 विश्व विजेता टीम के सदस्य अशोक ध्‍यानचंद का आकलन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओडि़शा के दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से होने जा रहे हॉकी विश्व कप पर 1975 विश्व विजेता टीम के सदस्य अशोक ध्‍यानचंद का कहना है कि यदि भारत को खिताब जीतना है तो उसे तेज-तर्रार हॉकी खेलनी होगी। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक टीमें हैं जिनके खिलाफ भारतीय टीम को समझबूझ भरी हॉकी खेलनी होगी। भारत में क्षमता है लेकिन उसे मैदान में चरितार्थ क.......

'आपने मुझे बल्लेबाजी करते नहीं देखा'

राहुल द्रविड़ ने शतकवीर सूर्यकुमार यादव का लिया मजेदार इंटरव्यू खेलपथ संवाद राजकोट। भारत ने श्रीलंका को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हरा दिया। शनिवार (सात जनवरी) को राजकोट में खेले गए तीसरे मैच में उसने 91 रनों से बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सूर्यकुार ने शतक लगाया। सूर्या ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ को इंटरव्यू भी दिया। बीसीसीआई ने इस इंटरव्यू को शेयर किया ह.......

कप्तान सविता पूनिया का कहना एशियन गेम्स में पदक पक्का

महिला हॉकी टीम की बड़े टूर्नामेंट की तैयारी जारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। टोक्यो ओलम्पिक में भले ही भारत की महिला टीम हॉकी में पदक नहीं जीत पाई थी, लेकिन अपने खेल से भारतीय खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय महिलाओं के खेल की सबने प्रसंशा की थी। द्विपक्षीय सीरीज में भी भारत के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है और वह दिन दूर.......

मीराबाई बोलीं- खेलों के लिए समाज में बदलाव जरूरी

परिवार के समर्थन और खुद को साबित करने की ललक से मिली कामयाबी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की मीराबाई चानू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पूरी दुनिया उन्हें जानती है। मीराबाई ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में यह मुकाम हासिल किया। हाल ही में मीरा ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था। इससे पहले वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीत चुकी हैं।.......

मेरा लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक में पदकः निखत जरीन

अभिभावक लड़कियों के प्रति अपनी मानसिकता बदलें खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले साल तुर्की में महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन का अगला लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक 2024 में पदक जीतने पर है। निकहत ज़रीन ने बोरिया मजूमदार शो में इसका खुलासा किया। जरीन ने कहा, “विश्व चैम्पियनशिप के बाद बहुत सारे कार्यक्रम और सम्मान थे और फिर हमारे पास आयरलैंड में दो.......

बड़ी दिलचस्प है लवलीना के बॉक्सर बनने की कहानी

मिठाई में लिपटे अखबार में पढ़ी मोहम्मद अली की खबर खेलपथ संवाद भोपाल। सोमवार को असम की मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भोपाल में नेशनल चैम्पियन बनीं। 25 साल की इस मुक्केबाज ने 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी में अरुंधती को हराया। गोल्ड मेडल मैच से पहले टोक्यो ओलम्पिक गेम्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना ने पेरिस ओलम्पिक की तैयारी, करियर और अपने संघर्ष पर खास बातचीत की। बातचीत में लवलीना ने अपने बॉक्सिंग में आने का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया- '.......

मेरे लिए धर्म से अधिक राष्ट्र और खेल सर्वोपरिः निखत जरीन

बॉक्सिंग को लेकर मां कहती थीं कि तुझसे कोई शादी नहीं करेगा खेलपथ संवाद भोपाल। मेरे लिए धर्म से अधिक राष्ट्र और खेल सर्वोपरि है। मैं बचपन में जब बॉक्सिंग में रुचि ले रही थी तब मां कहती थीं कि तुझसे कोई शादी नहीं करेगा तब मैं हंसते हुए उन्हें जवाब देती थी कि मां चिन्ता मत करो लड़कों की लाइन लग जाएगी। यह कहना है देश की दमदार मुक्केबाज निखत जरीन का। निखत जरीन इस समय भोपाल में चल रही राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही .......

इंडियन टीम होम ग्राउंड में अच्छा परफॉर्म करेगीः दिलीप तिर्की

हॉकी विश्व कप के लिए उड़ीसा तैयार खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। उड़ीसा हॉकी विश्व कप की मेजबानी को तैयार है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की का कहना है कि यदि भारतीय ड्रैग फ्लिकर चले तो हिन्दुस्तान को चैम्पियन बनने से कोई टीम नहीं रोक सकती। दिलीप तिर्की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को आज भी भारतीय हॉकी का मां-बाप मानते हैं। वे भारतीय हॉकी के पुनरुद्धार का श्रेय भी उन्हीं को देते हैं।  भारत को लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप की मे.......