महिला हॉकी की उत्कृष्ट पाठशाला एमपी एकेडमी ग्वालियर

सुबह और शाम हॉकी बेटियां करतीं कौशल निखारने का काम खेलपथ संवाद ग्वालियर। देश में महिला हॉकी का कभी गढ़ रहे हरियाणा, उड़ीसा, झारखण्ड को यदि अब कहीं से कड़ी चुनौती मिल रही है तो वह कोई और नहीं बल्कि ग्वालियर में संचालित मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी एकेडमी है। जिला खेल परिसर कम्पू ग्वालियर में सुबह-शाम हॉकी बेटियां अपने मुख्य प्रशिक्षक परमज.......

अपने गुरु के करकमलों से सम्मानित हुईं ग्वालियर की बालिका बॉक्सर

खेलपथ संवाद ग्वालियर। सम्मान वह भी अपने गुरु के हाथों बड़ी उपलब्धि मानी जानी चाहिए। यह संयोग और सुफल हासिल किया है ग्वालियर की उदीयमान बॉक्सर बेटियों ने। जी हां मंगलवार को एकलव्य क्रीड़ांगन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ग्वालियर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर की बालिका बॉक्सरों को सम्मानित किया गया। गरिमामय समारोह में एसोसिएशन के सचिव व रियल हीरो अवार्डी बॉक्सिंग कोच तरनेश तपन ने बालिका बॉक्सरों को पुष्पहार पहना कर उनका .......

अविनाश भटनागर बेटी संरक्षण अवॉर्ड से सम्मानित

खेलपथ संवाद दतिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर को बेटी संरक्षण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पीताम्बरा माई की पावन नगरी में हॉकी के पहरुआ का यह सम्मान ग्वालियर-चम्बल सम्भाग ही नहीं समूचे मध्य प्रदेश का सम्मान है। नेहरू युवा केंद्र दतिया एवं बेटी क्लब दतिया उचित समय पर एक सही निर्णय के लिए साधुवाद के पात्र हैं। महिला दिवस पर प्रायः महिलाओं को ही सम्मानित किया जाता है लेकिन यदि इस दिन उन शख्सियतों.......

हॉकी इंडिया ने 33 सदस्यीय सम्भावितों का किया ऐलान

जूनियर महिला शिविर में ग्वालियर की निशी यादव भी  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने विश्व कप समेत आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को ध्यान में रखकर जूनियर महिला टीम के लिए 33 सम्भावित खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। इनका चयन बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र (साई) पर तीन सप्ताह के अभ्यास शिविर के बाद किया गया। इससे पहले शुरूआत में 65 खिलाड़ियों का चयन सालाना घरेलू टूर्नामेंटों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इ.......

ग्वालियर का गौरव बढ़ाती हॉकी खिलाड़ी बेटियां

एकेडमी की 15 बेटियां ले रही हैं राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा खेलपथ संवाद ग्वालियर। मध्य प्रदेश महिला हॉकी एकेडमी की खिलाड़ी बेटियां इन दिनों समूचे देश में ग्वालियर का गौरव का बढ़ा रही हैं। हॉकी इंडिया द्वारा बेंगलूरु में आयोजित किए जा रहे जूनियर-सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रशिक्षण शिविर में ग्वालियर में संचालित एकेडमी की एक-दो .......

शिवपुरी में बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक

श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर पर भारत सरकार का खेल मंत्रालय फिदा खेलपथ संवाद शिवपुरी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया योजना के तहत मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा।आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की खेल एवं युवक कल्याण तकनीकी शिक्षा कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयास से शिवपुरी के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में लगभग 7 करोड़ .......

राज्यस्तरीय टेनिस वॉलीबाल में ग्वालियर की चांदी

सतना में आयोजित हुई थी 22 वीं जूनियर एवं सब-जूनियर प्रतियोगिता खेलपथ संवाद डबरा (ग्वालियर)। सतना में आयोजित राज्यस्तरीय टेनिस वॉलीबाल में डबरा के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चांदी के पदक जीते। इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबलों में जबलपुर और सागर का जलवा रहा। यह जानकारी मध्य प्रदेश टेनिस वॉलीबाल एसो.......

हिमांशु शिंदे का रणजी टीम में चयन

मध्य प्रदेश राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी का है प्रशिक्षु खिलाड़ी खेलपथ संवाद  ग्वालियर। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शिवपुरी में संचालित मध्य प्रदेश राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी हिमांशु शिन्दे का चयन मध्य प्रदेश रणजी टीम में हुआ है। हिमांशु वर्ष 2012-13 से निरंतर क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अकादमी के एक अन्य खिलाड़ी यश पाटीदार अंडर-19 में वीनू मांकड, कूच बिहार ट्राफी सूरत में प्रतिभागिता कर रहे हैं।.......

23वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनिस वॉलीबॉल में महाराष्ट्र ओवर ऑल चैम्पियन

डबरा खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहन देता रहेगाः मुकेश बंटी गौतम खेलपथ संवाद डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 23वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ओवर ऑल चैम्पियन रहा। खिलाड़ियों के पारितोषिक वितरण समारोह में मध्य प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंटी गौत.......

ग्वालियर की वैष्णवी ने रतलाम में जीता स्वर्ण पदक

राज्यस्तरीय योग चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद ग्वालियर। मध्यप्रदेश योग संघ द्वारा रतलाम में आयोजित 39वीं राज्यस्तरीय योग चैम्पियनशिप में ग्वालियर की वैष्णवी अग्रवाल ने छोटी बालिकाओं की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने शहर ग्वालियर एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश योग संघ द्वारा 39वीं राज्यस्तरीय योग चैम्पियनशिप का आयोजन 3 से 5 दिसम्बर 2021 तक रतलाम में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्र.......