हिमांशु शिंदे का रणजी टीम में चयन

मध्य प्रदेश राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी का है प्रशिक्षु खिलाड़ी
खेलपथ संवाद 
ग्वालियर।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शिवपुरी में संचालित मध्य प्रदेश राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी हिमांशु शिन्दे का चयन मध्य प्रदेश रणजी टीम में हुआ है। हिमांशु वर्ष 2012-13 से निरंतर क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अकादमी के एक अन्य खिलाड़ी यश पाटीदार अंडर-19 में वीनू मांकड, कूच बिहार ट्राफी सूरत में प्रतिभागिता कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हिमांशु शिन्दे राज सिंह डूंगरपुर, ऑल इंडिया समर ट्राफी, सी.के. नायडू ट्राफी, राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, अंडर-23 एम.पी. कैम्प, सीनियर डिवीजन आदि टूर्नामेंटों में भी सहभागिता कर चुके हैं। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने बताया कि हिमांशु शिन्दे विगत 9 वर्षों से निरंतर शिवपुरी क्रिकेट अकादमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में अकादमी के प्रशिक्षक अरूण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने क्रिकेट अकादमी शिवपुरी के खिलाड़ी हिमांशु शिन्दे के मध्य प्रदेश रणजी टीम में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामना दी है।

रिलेटेड पोस्ट्स