दूसरे महिला वनडे में न्यूजीलैंड की भारत पर 3 विकेट से जीत

क्वीन्सटाउन। भारत को अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की कमी खली जिनकी गैरमौजूदगी में मंगलवार को यहां टीम दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 270 रन के स्कोर का बचाव करने में विफल रही और उसे तीन विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दीप्ति शर्मा ने 52 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर की स्पिन तिकड़ी .......

वॉशिंगटन सुंदर चोट की वजह से बाहर

कुलदीप यादव टीम में शामिल  मुम्बई। वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। टीम में शामिल ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण 3 टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए कुलदीप यादव को मौका दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। सुंदर ने इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदा.......

वेस्टइंडीज के खिलाफ अब होंगे टी-20 मुकाबले

भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास पंत को मिली उपकप्तानी कोलकाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब टी-20 की जंग शुरू होगी। बुधवार से दोनों टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेंगी। भारतीय टीम वनडे सीरीज की लय बरकरार रखते हुए जीत के शुरुआत करना चाहेगी जबकि वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे का पहला मैच जीतने की कोशिश करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की निगाहें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप.......

धोनी से बिछड़े रैना तो विराट और डिविलियर्स भी अलग हुए

आईपीएल में अब नहीं दिखेंगी ये चार जोड़ियां खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल 2022 खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के लिए भी कई मायनों में खास रहने वाला है। दो नई टीमों के आने से लीग का रोमांच बढ़ेगा। इसके अलावा कई खिलाड़ी एक से दूसरी टीम में गए हैं। इससे सभी टीमें नए रूप में दिखेंगी। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों की जोड़ी भी अलग हो चुकी है। अब आईपीएल में रैना और धोनी की जोड़ी कभी नहीं देखने को मिलेगी। चेन्नई के फैंस के लिए यह खबर निराशा फैलाने वा.......

दक्षिण अफ्रीका के पीटरसन, इंग्लैंड की नाइट सर्वश्रेष्ठ

आईसीसी पुरस्कार दुबई। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंडर-19 विश्व कप स्टार और हमवतन डेवाल्ड ब्रेविस तथा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का जनवरी महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर पुरस्कार जीता।  महिला पुरस्कार इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने जीता जिन्होंने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की स्टार डिएं.......

पंजाब ने राज बावा और चेन्नई ने हंगरगेकर को बनाया करोड़पति

यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा नई दिल्ली। भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनाने वाले खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में जमकर बोली लगी। पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर राजा बावा और चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को करोड़पति बनाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत के पांचवें कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज हरनूर सिंह और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विक्की ओस्तवाल को किसी .......

अनफिट जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने लगाया बड़ा दांव

फिर भी इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे, जानें क्यों? नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया है। नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने चोटिल और अनफिट आर्चर को भारी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा। पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने आर्चर को उनकी दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के बदले चार गुना अधिक कीमत यानी आठ करोड़ रुपये में खऱीदा।   आर्चर इस सीजन में आईपीएल में.......

शिवम दुबे सुबह पिता बने, दोपहर को 4 करोड़ में बिके

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा बेंगलूरु। स्टार भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए रविवार का दिन इतना खास रहा है कि वे इसे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। वेलेंटाइन डे सोमवार को है, लेकिन उन्हें एक दिन पहले ही शानदार गिफ्ट मिल गए हैं। 13 फरवरी की सुबह वो पिता बने और दोपहर में उन्हें आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 4 करोड़ रुपए में खरीद लिया। अब वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। आईपीएल-2021 में शिवम राजस्थान रॉयल.......

10 टीमों ने 551 करोड़ में खरीदे 204 खिलाड़ी

ईशान किशन सबसे महंगे; सुरेश रैना अनसोल्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल का मेगा ऑक्शन समाप्त हो गया है। दो दिनों में 204 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इनमें 137 भारतीय और 67 विदेशी खिलाड़ी रहे। शनिवार को पहले दिन सबसे महंगे बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बिके जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। दूसरे दिन सबसे ज्यादा कीमत लियाम लिविंगस्टन को मिली। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। दूसरे दिन के ऑक्शन मे.......

ईशान 15.25, चाहर 14 और श्रेयस 12.25 करोड़ में बिके

आईपीएल नीलामी: भारतीय खिलाड़ियों पर बड़ा दांव बेंगलुरू। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। शनिवार को हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद ईशान को 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 2 करोड़ था। नीलामी में 10 िखलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये व इससे ज्यादा की रकम मिली, इनमें 7 भारत.......