नडाल एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में

लंदन।स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने गत चैम्पियन स्टेफानोस सिटसिपास को 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर पांच साल में पहली बार एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में नडाल 10 बार खेले हैं और छठी बार अंतिम 4 में पहुंचने में सफल रहे। हालांकि अपने चमकदार करिअर में वह अभी तक इस खिताब को शामिल नहीं कर पाये हैं। नडाल अब शनिवार को सेमीफाइनल में दानिल मेदवेदेव से खेलेंगे।  सिटसिपास ने पिछले साल पहली ही बार खेलते हुए खिताब जीत.......

हैती सॉकर महासंघ के अध्यक्ष यवेस यीन बार्ट पर आजीवन प्रतिबंध

महिला खिलाड़ियों से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार हैती। फीफा ने महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी हैती सॉकर महासंघ के अध्यक्ष यवेस यीन बार्ट को प्रतिबंधित कर दिया। फुटबॉल की वैश्विक संस्था ने इस दिशा में शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए बार्ट पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा के नैतिकता आयोग ने यीन बार्ट को अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और नाबालिग सहित विभिन्न महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित और उन.......

थीम ने दी नडाल को शिकस्त, सितसिपास भी जीते

लंदन। डोमीनिक थीम ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी, जबकि गत चैंपियन स्टीफानोस सितसिपास भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। थीम ने 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल को सीधे सेटों में हराया और फिर जब खाली ओ2 एरेना में शाम को हुए मैच में सितसिपास ने आंद्रे रूबलेव को शिकस्त दी तो उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।  थीम ने मंगलवार को हुए मुकाबले में 7-6 7-6 .......

विश्व चैम्पियन सलवा नासेर पर लग सकता है टोक्यो ओलम्पिक से पहले प्रतिबंध

नई दिल्ली। महिलाओं की 400 मीटर रेस की विश्व चैम्पियन सलवा ईद नासेर पर टोक्यो ओलम्पिक से पहले प्रतिबंध लग सकता है। नासेर पर डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। 22 वर्षीय नासेर ने दोहा कतर में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में सबको पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की थी।  ट्रैक एवं फील्ड एथलेटिक्स आचार इकाई ने गुरुवार को बताया कि उसने नासेर का मामला बंद करने के पिछले महीने के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की है। नाइजीरिया में जन्म.......

टक्कर में चोटिल प्रतिद्वंद्वी के कोमा में जाने से खिलाड़ी पर लगा बैन

एगल(स्विटजरलैंड)। प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को गंभीर तरीके से टक्कर मारने के आरोप में साइकिलिस्ट डाइलन ग्रोएनेवेगेन को बुधवार को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। नीदरलैंड के इस साइकिलिस्ट ने टूर डि पोलैंड रेस के अंतिम लम्हों में फाबियो जैकबसन को टक्कर मार दी थी। जैकबसन इसके बाद बैरियर से टकरा गए जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह कोमा में चले गए। अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग संघ (आईसीयू) ने बताया कि उसके अनुशासनात्मक पैनल ने फैसला किया.......

अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं ओलम्पिक टेस्ट टूर्नामेंट

टोक्यो। पिछले सप्ताह हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा से उत्साहित टोक्यो ओलम्पिक के आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि वे ओलम्पिक टेस्ट टूर्नामेंट अगले साल की शुरूआत में कराने को तैयार हैं। रविवार को हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा में 22 रूसी, चीनी और अमेरिकी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कई हजार दर्शक भी इसे देखने के लिये मौजूद थे। टोक्यो ओलम्पिक के ‘गेम्स डिलीवरी' अधिकारी हाइडमासा नकामूरा ने आनलाइन कांफ्रेंस में कहा कि वे मार्च में और टेस्ट टूर्नामेंट करा.......

रग्बी: 34 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में 30 हजार फैंस पहुंचे

नताशा फ्रोस्ट, ऑकलैंड। पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। लेकिन न्यूजीलैंड कोरोना से मुक्त हो चुका है। वहां खेल की तो वापसी हो चुकी है, फैंस भी स्टेडियम में लौट आए हैं। हाल ही में देश के सबसे पसंदीदा खेल रग्बी का मुकाबला देखने के लिए करीब 30 हजार फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह फ्रेंडली मुकाबला 16-16 से ड्रॉ रहा था। ऑकलैंड के इस स्टेडियम की क्षमता 34 हजार है। 50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में सिर्फ 25 मौतें हुई ह.......

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दी कोरोना को मात

जल्द करेंगे मैदान पर वापसी नई दिल्ली। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार कोरोना को हरा दिया है, हाल में हुए उनके टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रोनाल्डो 13 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उसके बाद से उनको आइसोलेशन में रखा गया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते रोनाल्डो पुर्तगाल का एक और युवेंटस के चार मैच नहीं खेल सके थे।  रोनाल्डो के फुटबॉल क्लब युवेंटस ने जानकारी देते हुए कहा, 'क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज ए.......

जापान में वापस मिलेंगे ओलंपिक टिकटों के पैसे

टोक्यो।  जापान में रहने वाले खेल प्रेमियों को स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के टिकटों के पैसे वापस मिलेंगे। स्थानीय आयोजन समिति ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जापान के बाहर राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों द्वारा अधिकृत विक्रेताओं से टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों पर यह लागू नहीं होगा। इनमें से कई ने पुनर्भुगतान की शर्तें रख दी है।  जापान के खेलप्रेमी 10 से 30 नवंबर तक आनलाइन आवेदन करके अपने टिकट के पैसे वापस पा सकते हैं। पैरालम्पिक के लिये यह अवध.......

जेवरेव ने जीता लगातार दूसरा एटीपी टूर खिताब

कोलोन (जर्मनी)। अलेक्सांद्र जेवरेव ने कोलोन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में डिएगो श्वार्टजमैन को 6-2, 6-1 से हराकर अपना लगातार दूसरा एटीपी टूर खिताब जीता। जेवरेव ने नौ एस जमाये और एक ब्रेक प्वाइंट बचाया। उन्होंने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले श्वार्टजमैन की पांच बार सर्विस तोड़ी। पहला सेट 38 मिनट जबकि दूसरा सेट केवल 33 मिनट तक चला। यह जेवरेव का कुल मिलाकर 13वां खिताब है।  उन्होंने पिछले सप्ताह एटीपी इंडोर खिताब जीता था। यूएस ओ.......