अंडरटेकर की 30 साल के बाद WWE से विदाई

नम आंखों से कहा अलविदा
नई दिल्ली।
द अंडरटेकर ने आधिकारिक रूप से हमेशा-हमेशा के लिए रविवार रात WWE से संन्यास ले लिया। अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलवेय है। कई बार के हैवीवेट चैम्पियन, छह बार टैग टीम के विजेता, 2007 में रॉयल रंबल चैम्पियन रहे अंडरटेकर ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी।
WWE को असल खेल की मान्यता नहीं है। यह एक मनोरंजक कुश्ती है। काले कपड़े, लम्बे बाल में अंडरटेकर जैसे ही एरिना में एंट्री करते फैंस खुशी से उछल पड़ते। रोमांच से भर जाते। बिग शो, जेबीएल, रिकिसी, केविश नैश, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच, गोल्डबर्ग सरीखे पूर्व दिग्गज अंडरटेकर के विदाई समारोह में मौजूद थे। दुनियाभर समेत भारत में अंडरटेकर की अपनी अगल फैन फॉलोइंग थी।

रिलेटेड पोस्ट्स