एनएसटी अवॉर्ड से सम्मानित हुईं एमपी की 30 खेल हस्तियां

रूबिना, अमन, पुनीत, श्रेया, मुमताज आदि ने माना आभार
खेलपथ संवाद
भोपाल।
पैरालंपियन रूबिना फ्रांसिस, श्रेया अग्रवाल, शिवानी पवार, बुसरा खान, अमन सिंह बिस्ट, माघवेंद्र शर्मा, दीपक सिंह नरवरिया सहित 30 खेल हस्तियां सोमवार को भोपाल के मानस भवन में 26वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) अवॉर्ड से सम्मानित हुईं। कार्यक्रम में मुमताज खान को लाइफटाइम तो वरिष्ठ खेल पत्रकार चरणपाल सिंह सोबती को खेल पत्रकार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में सभी खिलाड़ियों को अवॉर्ड, शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान किया कर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी हॉकी खिलाड़ी जलाल उद्दीन, अध्यक्ष ए.एस. सिंहदेव, विशेष अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक पी.सी. शर्मा, ओलंपियन अंकित शर्मा, भारतीय कयाकिंग-केनोइंग के महासचिव प्रशांत कुशवाह, एडवांस फिटनेस के डायरेक्टर राजेंद्र राहुरीकर एवं खिलाड़ी अतिथि रूबिना फ्रांसिस ने मिलकर सभी खेल हस्तियों को सम्मानित किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक इन्द्रजीत मौर्य, मोहन द्विवेदी, अजय मौर्य, रामेश्वर भार्गव, सुरेन्द्र डहारे ने किया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर प्रशांत सेंगर ने किया। 
इनका हुआ सम्मानः म.प्र. खेल रत्न- रुबिना फ्रांसिस पैरा शूटिंग म.प्र. अकादमी, स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर- पुनीत दाते (क्रिकेट) भोपाल, श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड- दीपक सिंह नरवरिया (कराते) म.प्र. अकादमी, श्रेया अग्रवाल (शूटिंग) जबलपुर, अभिशेष सिंह बघेल (बॉडी विल्डिंग) रीवा, परम पदम बिरथरे (तैराकी) इंदौर, योगेश चौधरी (साफ्ट टेनिस) देवास, दिग्विजय पटेल (थ्रो बॉल) भोपाल। श्रेष्ठ प्रतिभा खेल खिलाड़ी अवॉर्ड- बुसरा खान (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी म.प्र., अमनसिंह बिष्ट (बॉक्सिंग) भोपाल, कृष्णा मिश्रा (स्क्वॉश) इंदौर, शिवानी पवार (कुश्ती) छिंदवाड़ा, माधवेन्द्र प्रताप शर्मा (शतरंज) भोपाल, शांतनु पांडे (ड्राप रोवॉल) औबेदुल्लागंज। लाइफ टाइम अवॉर्ड- मुमताज खान (एथलेटिक्स) भोपाल। स्पेशल अवॉर्ड-चिन्तामन कश्यप (बॉक्सिंग) जबलपुर, फेथ क्रिकेट क्लब भोपाल। श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड- विजुश बरोई (कया-केनो) म.प्र. अकादमी, जयवर्धन सिंह चौहान (शूटिंग पिस्टल) म.प्र. अकादमी, अमित गौतम (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी, अमीन अहमद शेख (टेनिस) खंडवा, देवेन्द्र सिंह (फुटबॉल) भोपाल, म.प्र. अकादमी। खेल प्रमोटर अवॉर्ड- स्व. डॉ. एम.जी. नाडकर्णी (टेबल टेनिस, मरणोपरांत), संदीप सिंह डोंगर (क्रिकेट) विदिशा, विष्णुकांत सहाय (सीबीएससी स्पोर्ट्स) भोपाल। खेल पत्रकार अवॉर्ड- चरनपाल सिंह सोबती (क्रिकेट सम्राट) दिल्ली। मनीष चांदे (दैनिक भास्कर) जबलपुर। खेल संस्थान अवॉर्ड-  धार लिटिल शटलर वेलफेयर सोसायटी धार। श्रेष्ठ क्लब अवॉर्ड- महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी ग्वालियर, अरेरा क्रिकेट अकादमी भोपाल।

रिलेटेड पोस्ट्स