राज्यों से,
मेरी चैम्पियन बेटियां उद्घोष के साथ रग्बी कैम्प का समापन
450 से अधिक बालिकाओं ने सीखे नियम और तकनीकी बारीकियां
खेलपथ संवाद
हरिद्वार, (उत्तराखंड)। रग्बी एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा मेरी चैम्पियन बेटियां नारे के साथ वुमेन रग्बी कैम्प का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून जिलों के विभिन्न स्कूलों में कैम्प आयोजित किए गए, जिसमें 450 से अधिक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कैंप के दौरान बालिकाओं को रग्बी खेल के नियमों, तकनीकों और खेल की बारीकियों की जानकारी दी गई। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने बताया कि रग्बी खेल उत्तराखंड में बहुत तेजी से बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में खिलाड़ी इस खेल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गाँव-गाँव तक रग्बी खेल को पहुँचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएँ और युवा इस खेल से जुड़कर आगे बढ़ सकें।
