राज्यों से,
नंदिनी सिंह ने जीते तीन स्वर्ण पदक
इंटर कॉलेज ताईक्वांडो चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
कुरुक्षेत्र। हाल ही में: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में नंदिनी सिंह ने भाग लेते हुए 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं एकल व मिक्स पूमसे में भाग लेते हुए दो और स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
नंदिनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से कालेज का नाम रोशन किया। नंदिनी कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा है। कोच विजय कुमार ने बताया कि कड़ी मेहनत से इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। नंदिनी ने कई मुकाबलों में नेशनल लेवल तक मेडल हासिल किए हैं।