राष्ट्रीय खेलों का आज होगा समापन गांधीनगर। 36वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को छत्तीसगढ़ को दो पदक मिले। पुरूष सॉफ्टबाल टीम को रजत और महिला सॉफ्टबाल टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की टीम ने अब तक दो गोल्ड, पांच सिल्वर और छह कांस्य पदक जीते हैं। छत्तीसगढ़ .......
30-23 के अंतर से हराया, परदीप नरवाल का फीका प्रदर्शन खेलपथ संवाद बेंगलूरु। प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन के 10वें मुकाबले में यू मुंबा का सामना यूपी योद्धाज के साथ हुआ। इस मैच में यू मुंबा ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज करते हुए यूपी टीम को 30-23 के अंतर से हरा दिया। वहीं यूपी की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें ये इस टीम की पहली हार रही। यूपी की टीम के स्टार खिलाड़ी परदीप नरवाल इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इसका खमियाजा उन.......
अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप आज से खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। आज से हमारे देश में पहली बार पुटबॉल विश्व कप का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में खेलों की नई ताकत बनकर उभरे हरियाणा राज्य की पांच लड़कियां भारतीय टीम से अपने पैरों की जादूगरी दिखाएंगी। इन बेटियों में निकिता, नेहा, काजल, वर्षिका और शैलजा शामिल हैं। नेहा के पिता धर्मबीर मंगाली गांव में मनरेगा मजदूर हैं जबकि काजल हिसार जिले के इसी गांव के एक छोटे किसान की बेटी हैं। हालांकि, ये.......
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इस मामले में सोचने की जरूरत खेलपथ संवाद अहमदाबाद। राष्ट्रीय खेलों में पंजाब हॉकी टीम का न होना ही हैरानी की बात है। राष्ट्रीय हॉकी में पंजाबी खिलाड़ियों का हमेशा वर्चस्व रहा है। कप्तान मनप्रीत सिंह और उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित टीम के आधे से अधिक खिलाड़ी पंजाब से ही चुने जाते हैं और ये अपने शानदार प्रदर्शन से देश को पदक भी दिला रहे हैं। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अपने प्रदेश की टीमों से न खेलना .......
खेलपथ संवाद भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में मलखम्ब में स्वर्ण पदक जीतने पर मध्यप्रदेश की पुरूष टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अद्भुत संतुलन, अद्वितीय सामंजस्य और समर्पण से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम विजय प्राप्त की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मलखम्ब मध्य प्रदेश का राज्य खेल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पुरूष टीम ने स्वर्ण पदक .......
राष्ट्रीय खेलः रानी रामपाल-सविता पूनिया पर नजर लड़कर हारी मध्य प्रदेश की टीम खेलपथ संवाद अहमदाबाद। राष्ट्रीय खेलों में महिला हॉकी का फाइनल 10 भारतीय खिलाड़ियों से सुसज्जित हरियाणा और पंजाब के बीच खेला जाएगा। हरियाणा ने अंतिम चार में झारखंड को 5-2 से पराजित किया। ये पांचों गोल भारतीय टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने किए। वहीं, पंजाब को मध्य प्रदेश पर जीत दर्ज करने के लिए खेल के अंतिम मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उसने 2-1 से जीत .......
खेलपथ संवाद अहमदाबाद। जयपुर। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विवान कपूर ने गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान को पहली बार सोने की चमक दिखा दी। विवान ने पुरुषों की क्ले पिजन ट्रेप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। विवान ने पंजाब के जोरावर सिंह संधु को 31-26 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वहीं सर्विसेज के बलभद्र तरासिया ने हरियाणा के भवनेश मेंदीरत्ता को 20-10 से हरा कांस्य पदक अपने नाम किया। विवान कपूर रैंकिंग राउ.......
तैराकी में अद्वैत पागे ने जीता रजत पदक खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश के तैराक अद्वैत पागे का शानदार प्रदर्शन जारी है। अद्वैत ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीता। शूटिंग के महिला वर्ग के ट्रैप इवेंट में नीरू ने स्वर्ण पदक जीता। मलखम्ब टीम ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की है। महिला हॉकी टीम ने उड़ीसा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सॉफ्टबाल टेनिस में मध्य प्रदेश ने सेमीफाइ.......
गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर राज्य के नाम नई-नई उपलब्धियां जोड़ रहे हैं। तीरंदाजी टीम ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन का खिताब जीता है। टीम ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इससे पहले हरियाणा नेटबॉल खेल में ओवरऑल चैम्पियन बन चुक.......
वेटलिफ्टर पूनम यादव और बीएन ऊषा ने जीते रजत पदक खेलपथ संवाद गोरखपुर। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एनईआर के दो खिलाड़ियों से सुसज्जित उत्तर प्रदेश की टीम ने कबड्डी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वेटलिफ्टिंग में दो एनईआर के खिलाड़ियों ने दो रजत और कुश्ती में एक कांस्य पदक हासिल किया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्.......