पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर हासिल किया खिताब नई दिल्ली। भारत के सबसे युवा ग्रांडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस ओपन का खिताब जीत लिया है। 16 साल के प्रज्ञानानंद ने ओपन चेस टूर्नामेंट में 7.5 अंक हासिल किए और सभी नौ राउंड में अजेय रहे। इस टूर्नामेंट में उन्हें पहले ही टॉप सीड दी गई थी। आखिरी मैच में प्रज्ञानानंद ने अपने हमवतन खिलाड़ी वी प्रणीत को हराकर खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने विक्टर मिखालेवस्की को आठवें दौर में और .......
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीते पांच स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद पंचकूला। बेटियां हर क्षेत्र की तरह खेलों में सर्वश्रेष्ठ हैं। इसे साबित किया है महाराष्ट्र की संयुक्ता काले ने खेलो इंडिया युवा खेलों में। मंगलवार को 16 साल की इस बेटी ने लयबद्ध जिम्नास्टिक में सभी पांच स्वर्ण पदक जीतकर हर किसी को वाह-वाह करने को मजबूर कर दिया। 16 वर्ष की संयुक्ता के ‘क्लीन स्वीप’ करने से महाराष्ट्र जहां पदक तालिका में हरियाणा को पछाड़कर पह.......
वर्ल्ड की चौथे नंबर की रैंकिंग वाली खिलाड़ी को हराकर जीता फाइनल खेलपथ संवाद पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटी उन्नति हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता है। 14 साल की उन्नति लगातार एक-एक करके चैम्पियनशिप जीत रही है। उन्नति ने वर्ल्ड की चौथे नम्बर की रैंकिंग वाली खिलाड़ी तसनीम मीर को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महिलाओं की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में उन्नति.......
नेशनल रिकॉर्ड बना स्वर्ण पदक जीता खेलपथ संवाद चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र पदक तालिका में दूसरे नम्बर पर काबिज है। यहां की धाकड़ खिलाड़ी हर्षदा गरुड़ ने वेटलिफ्टिंग में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। हर्षदा ने 45 किलो भारवर्ग के क्लीन एंड जर्क में पवनी कुमारी का 80 किलो का रिकॉर्ड तोड़ा है। हर्षदा ने क्लीन एंड जर्क में 83 किलो वजन उठाकर नेशनल में नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक का खिताब हासिल किया है। इस खेलो इंडिया यूथ गे.......
कबड्डी टीम से कर रही है अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद चंडीगढ़। झारखंड की इतु मंडल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे कम उम्र में खिलाड़ी के तौर पर शामिल होकर इतिहास रच दिया। 13 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी ने अपना पहला रेड करने से पहले ही रिकॉर्ड बुक में प्रवेश कर लिया। ट्रैक्टर चालक की बेटी इतु जब 8 साल की थीं, तभी उन्हें कबड्डी से प्यार हो गया था। अपने आस-पास की महिलाओं से प्रभावित होकर वह अंडर-18 यूथ टीम का हिस्सा बनने के .......
दो गलतियों की वजह से गंवाया खिताब जीतने का मौका नई दिल्ली। चेसबेल मार्स्टस 2022 के फाइनल मैच में भारत के आर. प्रज्ञानानंद को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने विश्व के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के खिलाफ दो गलतियां कीं और फाइनल मैच जीतने का मौका गंवा दिया। हालांकि, हार के बावजूद प्रज्ञानानंद ने अपने प्रदर्शन से शतरंज जगत में सनसनी मचा दी है। 16 साल के इस खिलाड़ी ने साबित किया है कि वो आने वाले कई सालों तक चेस जगत में र.......
चेसेबल मास्टर्स शतरंज में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को हराया चेन्नई। युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ‘मेल्टवाटर चैम्पियंस शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स’ टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। बुधवार को उन्होंने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को 3.5-2.5 से हराया। चार गेम का आनलाइन सेमीफाइनल मैच 2-2 से बराबरी पर था, जिसके बाद प्रज्ञानानंदा ने टाइब्रेकर में डच धुरंधर को मात दी। गिरी की यह टूर्नामे.......
चीन के वी यी को हराया, अब अनीश गिरि से सामना नई दिल्ली। भारत के युव ग्रांडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने चेसेबल मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने मेल्टवाटर चैम्पियंस चेस टूर चेसेबल मास्टर्स में चीन के वी यी को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब उनका सामना नीदरलैंड के अनीश गिरी से होगा। 16 साल के प्रज्ञानानंद ने इसी टूर्नामेंट के पांचवें दौर में विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। यह.......
कार्लसन ने एक गलती से गंवाया मैच नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशप्रभु ने 2022 में विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन पर दूसरी जीत दर्ज की है। चेजबल मास्टर्स के पांचवें दौर में नार्वे के कार्लसन ने बड़ी गलती की और इसका फायदा उठाते हुए प्रज्ञानानंद ने उन्हें पटखनी दे दी। इस जीत के साथ ही ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद के नॉक आउट में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। तीन महीने में यह दूसरा मौका है, जब प्रज्ञानानं.......
बहन से सीखा शतरंज तीन महीने के अंदर दूसरी बार विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन को हराया है और सुर्खियों में बने हुए हैं। चेजबल मास्टर्स के पांचवें दौर में कार्लसन ने गलती की और प्रज्ञानानंद के खिलाफ मैच हार गए। इस जीत के बाद प्रज्ञानानंद ने कहा कि उन्हें इस तरह की जीत मंजूर नहीं है, जिसमें विपक्षी .......