10 मीटर एयर पिस्टल की सरताज बनीं मनु भाकर

पिछले चार सत्र में तीसरी बार राष्ट्रीय चैम्पियन खेलपथ संवाद पटियाला। हरियाणा की मनु भाकर ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार 241.6 का स्कोर करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल चैम्पियन का ताज अपने नाम किया। भाकर की टूर्नामेंट के पिछले चार सत्र में यह तीसरी खिताबी जीत है।  वह इस दौरान इसके 62वें सत्र में ईशा सिंह से हारी थीं। ईशा ने कांस्य पदक जीता जबकि तमिलनाडु की श्री निवेथा ने रजत .......

सौरभ ने जीता 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण

64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पहली बार 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग ले रहे ओलम्पियन सौरभ चौधरी ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में 564 का स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों के  चैम्पियन सौरभ का पदक छह दिसंबर तक चलने वाली चैम्पियनशिप में दिन का दूसरा पदक था। पूर्व नंबर एक निशानेबाज का सामना फ्री पिस्टल में 287 प्रतियोगियों से था। सेना के रविंदर सिंह ने रजत और प्रदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। भारतीय रिकॉर.......

गनेमत सेखों को हराकर दर्शना का राष्ट्रीय स्कीट खिताब

पहली बार हासिल की उपलब्धि नई दिल्ली।खेलो इंडिया युवा खेलों की चैम्पियन राजस्थान की दर्शना राठौर ने देश की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला स्कीट निशानेबाज गनेमत सेखों को 50-46 से हराकर अपना पहला राष्ट्रीय स्कीट खिताब जीता। गनेमत ने हालांकि जूनियर वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश की अरीबा खान के साथ 50-50 के स्कोर से बराबरी पर मैच छूटने के बाद शूट-ऑफ में खिताब जीता। दर्शना ने 41 के स्कोर के साथ जूनियर वर्ग का कांस्य पदक जीता। इससे पहले गनेमत ने.......

जुड़वां विजयवीर और उदयवीर ने हासिल किया पहला-दूसरा स्थान

नयी दिल्ली। जुड़वां भाई विजयवीर और उदयवीर सिंधू ने यहां 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप स्पर्धाओं में जूनियर पुरूष 25 पिस्टल स्पर्धा में पहला-दूसरा स्थान हासिल किया जिससे पंजाब पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।  विजयवीर ने शनिवार को यहां डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 587 के शॉट (कुल अंक) से उदयवीर को पीछे छोड़ा। हरियाणा के शिव नरवाल 582 अंक से तीसरे स्थान पर रहे। पंजाब ने इसी स्पर्धा की टीम प्रतियोगिता का भी स्वर्ण पदक ह.......

13 साल की अनाहत सिंह ने जीते लगातार दो स्क्वॉश खिताब

संजय गुप्ता मेमोरियल टूर्नामेंट खेलपथ संवाद प्रयागराज। दिल्ली की 13 साल की स्कूल गर्ल अनाहत सिंह ने भारतीय स्क्वॉश एंड रैकेट्स फेडरेशन (एसआरएफआई) के लगातार दो खिताब जीते। 13 साल की स्कूल गर्ल अनाहत सिंह इलाहाबाद में हुए संजय गुप्ता मेमोरियल टूर्नामेंट के दोनों वर्गों में चैम्पियन बनी। इस बेटी ने फाइनल में उत्तराखंड की उन्नति त्रिपाठी को 3-0 से और महिला वर्ग में महाराष्ट्र की सुनीता पटेल को पराजित किया। इससे पहले भारत की शीर्ष .......

सात स्वर्ण जीतने वाली कावेरी ने की खेल मंत्री से मुलाकात

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई खेलपथ संवाद भोपाल। मप्र अकादमी की कावेरी ढीमर ने 31वीं राष्ट्रीय सीनियर केनो स्प्रिंट कयाकिंग-केनोइंग चैंपियनशिप-2021 में हिस्सेदारी करते हुए 7 पदकों पर कब्जा जमाया। कावेरी ने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता और कोच पीजूष कांती बारोई विशेष रूप से उपस्थित रहे।  चैंपियनशिप 24 से 27 अ.......

पायस अंडर-17 वर्ग में बने दुनिया के नम्बर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी

नई दिल्ली। पायस जैन लड़कों के अंडर-17 वर्ग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीय हैं। पायस के 3458 अंक हैं और उन्होंने रोमानिया के डेरियस मूवीलीनू को दूसरे नंबर पर धकेला। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मानव ठक्कर ने हासिल की थी जो जनवरी 2020 में अंडर-21 वर्ग में नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हुए थे। पायस .......

छह साल के रियान कुमार ने बनाया विश्व कीर्तिमान

बिना रुके सबसे तेज चलाई 100 किलोमीटर साइकिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। छह साल के रियान कुमार ने बिना रुके 109 किलोमीटर साइकिल चलाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। चेन्नई के रहने वाले रियान को यह कारनामा करने में पांच घंटे, 17 मिनट और छह सेकेंड का समय लगा। अब रियान सबसे कम उम्र और सबसे कम समय में 100 किलोमीटर साइकिल चलाने वाला किशोर बन गया है। रियान ने बताया कि उनकी रिटायर्ड मां से उन्हें यह रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणा मिली और मां की देखरेख .......

शातिर दिव्या बनीं ग्रैंडमास्टर

मात्र 15 साल की उम्र मिला खिताब नई दिल्ली। पंद्रह साल की दिव्या देशमुख बुडापेस्ट में फर्स्ट सेटरडे ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट के दौरान भारत की नई महिला ग्रैंडमास्टर बन गईं। महाराष्ट्र की इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया,‘दूसरा अंतरराष्ट्रीय मास्टर नॉर्म और आखिरी महिला ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा कर लिया। आगामी टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है ।’ उन्होंने नौ राउंड में पांच अंक बनाए और 2452 रेटिंग अंक हासिल किए। अब वह अं.......

डीएसपी की बेटी रिदम ने अमेरिका में जीते चार गोल्ड

शूटिंग में बनाई अलग पहचान खेलपथ संवाद फरीदाबाद। दक्षिण अमेरिका के पेरू में आयोजित विश्व जूनियर शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में नारनौल में कार्यरत डीएसपी नरेंद्र सांगवान की बेटी रिदम सांगवान ने 4 गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा ही नहीं, अपितु देश का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं, दो प्रतियोगिता में तो रिदम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के रिकॉर्ड भी बनाये।  सत्रह वर्षीय रिदम सांगवान इस समय फर.......