अजीत यादव का हौसला सातवें आसमान पर

अर्जुन अवॉर्डी ने कहा- पेरिस की कमी लॉस एंजिलिस में पूरा करूंगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में रजत पदक जीतने के बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वाले पैरा भाला फेंक खिलाड़ी अजीत सिंह यादव ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना में एक हाथ गंवाने के बावजूद उन्होंने कभी अपना हौसला कम नहीं होने दिया। अजीत ने 2017 में ट्रेन दुर्घटना में अपना बायां हाथ गंवा दिया था। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक में 65.62 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के.......

अर्जुन अवॉर्डी नीतू घनघस अब करेंगी ओलम्पिक की तैयारी

मां बोलीं- प्रभू ऐसी बेटी सबको दे, राष्ट्रपति भवन दिखा दिया खेलपथ संवाद भिवानी। भिवानी की बॉक्सर बेटी नीतू घनघस अर्जुन अवॉर्डी बन गई हैं। राष्ट्रपति के हाथों मिले इस अवॉर्ड के बाद नीतू के घर व उसके धनाना गांव में खुशी की लहर है। अब ओलम्पिक की तैयारी में जुटी नीतू की मां का कहना है कि सारी उम्र गोबर उठाने व घास लाने में बीत गई थी। अब बेटी ने राष्ट्रपति भवन दिखा दिया।  बेटी द्वारा अर्जुन अवॉर्ड पाने पर नीतू मां ऐसी भावुक हु.......

शतरंज बने ओलम्पिक खेलों का हिस्साः डी गुकेश

खेल रत्न ने ओलम्पिक के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को सराहा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शतरंज के नए विश्व चैम्पियन डी गुकेश उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब यह खेल ओलम्पिक स्पर्धाओं का हिस्सा बन जाएगा और उनका कहना है कि इससे यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक अलग स्तर पर पहुंच जाएगा। हाल ही में सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैम्पियन बने 18 वर्षीय गुकेश ने गुरुवार को अखिल भारतीय शतरंज महा.......

चंडीगढ़ की सोनम गर्ग ने आस्ट्रेलिया में जमाए खो-खो खेल के पांव

कप्तान ने बताया- तीन महीने पहले खो-खो को नहीं जानते थे आस्ट्रेलियाई   खेलपथ संवाद नई दिल्ली। चंडीगढ़ में स्कूली दिनों में खो खो खेलने वाली सोनम गर्ग ने कभी सोचा नहीं था कि एक बच्चे की मां बनने के बाद एक दिन भारत में विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान के रूप में लौटेंगी। भारतीय मूल की सोनम इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे पहले खो खो विश्व कप में आस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान हैं।.......

शादी के बाद फिर इंडिया ओपन की तैयारियों में जुटीं पीवी सिंधू

बोलीं- अभी इस खेल में काफी कुछ हासिल करना है खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने 23 दिसम्बर, 2024 को वेंकट दत्ता साई के साथ शादी रचाई थी। उदयपुर में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही उपस्थित रहे थे। शादी के बाद अब सिंधू एक बार फिर खेल की तरफ लौट आई हैं। टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा कि उनमें जीत की भूख बरकरार है, अभी काफी कुछ हासिल करना है। प.......

शिक्षा में खेलोन्मुखी पाठ्यक्रम बनाया जाना जरूरीः बाइचुंग भूटिया

दिग्गज फुटबॉलर ने कहा- खेलों को मिले शिक्षा में तरजीह खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने देश की शिक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग की है। उनका मानना है कि भविष्य में विश्व चैम्पियन तैयार करने के लिए खेलोन्मुखी पाठ्यक्रम बनाया जाना जरूरी है। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भूटिया ने इस पर चिंता जताई कि देश की मौजूदा शिक्षा नीतियों में खेलों को उतनी तरजीह नहीं दी गई है .......

फब्तियों से निराश नित्या श्री सुमति सिवन बनी अर्जुन

एक वर्ष की उम्र में हो गया था मां का निधन पिता-दादी ने किया लालन-पालन, बढ़ाया हौलसा कड़ी मेहनत से जीता पेरिस पैरालम्पिक में पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अर्जुन पुरस्कार के लिए चुनी गई पैरालम्पिक कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री सुमति सिवन को अब भी स्कूल के वे आंसू भरे दिन याद हैं अपने ऊपर कसी गईं फब्तियों से निराश होकर वह अवसाद में रहने लगी थी। इस 19 साल की खिलाड़ी ने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार निराशा के .......

अर्जुन पुरस्कार विजेता वंतिका का लक्ष्य ग्रैंडमास्टर खिताब

शतरंज खिलाड़ी ने कहा कि पुरस्कार 'सबसे बड़े क्षणों' में से एक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की उभरती शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने अर्जुन पुरस्कार जीतने को अपने करियर के 'सबसे बड़े क्षणों' में से एक करार देते हुए कहा कि उनका अगला बड़ा लक्ष्य ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने के साथ महिला खिलाड़ियों की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाना है। वंतिका ने कहा, अर्जुन पुरस्कार पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रह.......

खेल रत्न मिलना जीवन की बड़ी उपलब्धियों में से एकः हरमनप्रीत

हॉकी दिग्गज ने कहा- अगला लक्ष्य विश्व कप का पदक जीतना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए चुने जाने पर कहा, यह उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है, लेकिन वह अभी संतुष्ट नहीं हुए हैं और अभी काफी कुछ आना बाकी है। हरमनप्रीत का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य विश्व कप का पदक जीतना है। सबसे बड़ा सपना ओलंपिक और विश्वकप का स्वर्ण जीतना है।.......

अब डी. गुकेश की तरह हर गली से निकलेंगे शतरंज के खिलाड़ी

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग से बातचीत खेलपथ संवाद चंडीगढ़। पिछले दिनों सिंगापुर में हुई शतरंज चैम्पियनशिप में चेन्नई के डी़ गुकेश ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीत हासिल की। गुकेश ने न केवल खुद का बल्कि देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा दिया है। विश्वनाथन आनंद के बाद वे दूसरे लेकिन सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैम्पियन बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनकी इस कामयाबी से ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के इरादों को और मजबूती दे द.......