मैं राजनीति में नहीं आऊंगी सिर्फ खेल पर ध्यान खेलपथ संवाद चरखी दादरी। ओलम्पिक की दो स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर का उनके ननिहाल चरखी दादरी में भव्य स्वागत किया गया। सम्मान पाकर जहां मनु ने अपने ननिहाल के सम्मान को ताउम्र याद रखने की बात कही। साथ ही संकेत भी दिये कि वे राजनीति में नहीं आएंगी बल्कि अपने खेल पर ध्यान देते हुए ओलंपिक में गोल्ड पर निशाना लगाना ही टारगेट है। कोई भी खिलाड़ी हो उसकी सोच पर निर्भर रहता है कि वे.......
नेहा सांगवान अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग में बनी गोल्डन गर्ल विनेश फोगाट के गांव की छोरी जीत चुकी है 11 स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद चरखी दादरी। बलाली गांव की बेटियां वाकई बलशाली हैं। इस बात को सिद्ध किया अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में बलाली गांव की होनहार पहलवान नेहा सांगवान ने विश्व चैम्पियन बनकर। यह बेटी उस गांव से ताल्लुक रखती है जहां की बेटियां महिला पहलवानी में देश की पहचान हैं। गीता, बबिता, विनेश फोगाट के नायाब प्रदर्शन को भ.......
अदालत ने दिल्ली पुलिस को दिए सुरक्षा के निर्देश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला विनेश फोगाट ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देने वालों की सुरक्षा हटा ली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है, लेकिन अदालत ने पुलिस को सुरक्षा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। विनेश, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कुछ शीर्ष पहलवानों ने बृजभ.......
मणिपुर पुलिस ने दोनों खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में भाग लेने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू और हॉकी खिलाड़ी नीलकांत शर्मा को बुधवार को मणिपुर पुलिस ने सम्मानित किया। जारी बयान के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने यहां एक समारोह में मीराबाई और नीलकांत को सम्मानित किया। नीलकांत पेरिस ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। भारत ने तीसरे स्थान के मैच में स्पेन को हराकर.......
विरोध प्रदर्शन से कोलकाता में होने वाले मैचों पर असर खेलपथ संवाद कोलकाता। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और भाजपा नेता कल्याण चौबे ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कोलकाता में होने वाले डूरंड कप मैच को बहाल करने की मांग की। दरअसल, हाल ही में कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद मोहन बागा.......
सोमवीर राठी ने कहा- कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए कर रहे आ़डम्बर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस से लौटीं पहलवान विनेश को लेकर तरह-तरह की हो रही ईनामों की घोषणा से सोमवीर राठी काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की खातिर विनेश को करोड़ों रुपये देने का झूठा आडम्बर कर रहे हैं जोकि गलत है। भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को पिछले कुछ समय में काफी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। ओलम्पिक फाइनल में प्रवेश करन.......
कोल्हापुर के शूटर का सपना लॉस एंजिलिस में गोल्ड हो अपना खेलपथ संवाद पुणे। पेरिस ओलम्पिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में भारत के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज स्वप्निल कुसाले का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। शूटर स्वप्निल ने अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने परिवार और कोचों के त्याग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कोल्हापुर के स्वप्निल कुसाले का कांस्य पदक इस खेल में मनु भाकर और सरबजोत सिंह के बाद तीसर.......
मां को पहनाया मेडल, कहा- देशवासियों की दुआएं काम आईं खेलपथ संवाद गाजीपुर। हॉकी की बात जुबान पर आते ही गाजीपुर के लोगों के मन में करमपुर गांव का नाम बरबस ही आ जाता है। यह वही गांव है जहां बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक में हॉकी के प्रति जुनून दिखाई देता है। इसी गांव के लाल राजकुमार पाल ने पेरिस ओलम्पिक में देश को कांस्य पदक दिलाकर हॉकी मुरीदों का दिल जीत लिया। राजकुमार पाल रविवार को अपने गृह जनपद गाजीपुर लौटे। घर पहुंचते ही उन्ह.......
गांव खंडरा के लोगों ने देखी स्पर्धा, नाचे और बांटे लड्डू खेलपथ संवाद पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंडरा के रहने वाले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलम्पिक में जेवलिन थ्रो के फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो कर देश को रजत पदक दिलाया। नीरज के सिल्वर मेडल जीतते ही पैतृक गांव खंडरा में बडी एलईडी स्क्रीन पर लाइव मैच देख रहे परिजन व ग्रामीण खुशी से झूम उठे और युवाओं ने जश्न शुरू कर दिया। ग्रामीण बोले कि अपने नीरज ने तो द.......
ओलम्पिक कांस्य पदक जीत बढ़ाया देश और महाराष्ट्र का मान खेलपथ संवाद पुणे। पेरिस ओलम्पिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले का बृहस्पतिवार को स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया। कोल्हापुर के कुसाले पेरिस खेलों में चार व्यक्तिगत पदक विजेताओं में से एक हैं। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले को सम्मानित .......
