जिंगशान में आयोजित हुई फोर्थ वर्ल्ड जूनियर साफ्ट टेनिस प्रतियोगिता खेलपथ संवाद लखनऊ। चीन के जिंगशान में आयोजित फोर्थ वर्ल्ड जूनियर सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ की बेटी व शहर के रघुकुल विद्यापीठ की छात्रा तनुश्री पांडेय ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 21 वर्षीय तनुश्री की उपलिब्ध पर परिजनों, शिक्षकों व सहपाठियों ने बधाई दी है। भारतीय एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस महासंघ की ओर से चीन के जिंगशान में एक से छह नवम्बर तक खेली गई प्रतियोगिता .......
एक जिला, एक खेल योजना के बाद अब एक केजीबीवी, एक खेल की सौगात खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने के लिए एक जिला, एक खेल योजना के बाद अब एक केजीबीवी, एक खेलना योजना लागू करने जा रही है। इससे लगभग 82 हजार छात्राएं जहां लाभान्वित होंगी वहीं लगभग आठ सौ महिला प्रशिक्षकों को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली 82,120 बालिकाओं की खेल प्रतिभाओं .......
इंटर कॉलेज ताईक्वांडो चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। हाल ही में: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में नंदिनी सिंह ने भाग लेते हुए 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं एकल व मिक्स पूमसे में भाग लेते हुए दो और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नंदिनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से कालेज का नाम रोशन किया। नंदिनी कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा.......
स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के काव्य तिवारी ने जीता स्वर्ण खेलपथ संवाद कानपुर। बाराबंकी में आयोजित सातवीं उत्तर प्रदेश स्टेट इंडोर फील्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कानपुर के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर महानगर का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के काव्य तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मंटोरा पब्लिक स्कूल के रिशु सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। मंटो.......
साक्षी मलिक के दावे पर आया बबिता का जवाब; खूब सुनाई खरी-खोटी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबिता फोगाट ने ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता पूर्व पहलवान साक्षी मलिक के दावे पर पलटवार किया है। साक्षी ने हाल ही में दावा करते हुए कहा था कि बबिता भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की अध्यक्ष बनना चाहती थीं जिस कारण उन्होंने पहलवानों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाया था। अब बबिता ने साक्षी को जवाब देते हुए कहा कि अध्यक्ष बनने की .......
स्वराज इंडिया की छात्रा का स्कूल नेशनल आर्चरी के लिए चयन खेलपथ संवाद कानपुर। स्वराज इंडिया स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा पार्थवी सिंह का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 11 नवम्बर से नाडियाड (गुजरात) में आयोजित की जाएगी। पार्थवी ने हाल ही में कोलकाता के हेरिटेज स्कूल में आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर 17 कंपाउंड .......
17वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिपः अंडर 20 में जीता गोल्ड खेलपथ संवाद भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की एथलीट एकता डे ने एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर हिन्दुस्तान का परचम फहराया है। हांगकांग गई अंडर 20 भारतीय महिला टीम में शामिल एकता डे, सुनीता देवी, शिल्पा दिओरा और प्राची अंकुश देवकर ने 6 किलोमीटर की दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। एकता.......
सीबीएसई की तैराकी में 2 स्वर्ण समेत जीते 5 पदक खेलपथ संवाद बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी स्थित चैम्पियन्स एक्वेटिक एकेडमी के तैराकों ने सीबीएसई नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य सहित 5 पदक जीते। एकेडमी निदेशक और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि सीबीएसई नेशनल स्वीमिंग चैम्पियनशिप 11 से 14 अक्टूबर तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के ब्वायज अंडर-17 ग्रुप में.......
खेलपथ संवाद गुरुग्राम। तावडू की डॉ. पायल कनोडिया ने प्रतिष्ठित आईयूकेएल विश्व चैम्पियनशिप 2024 में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। 30 देशों की शीर्ष एथलीटों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए डॉ. कनोडिया ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में 16 किलोग्राम स्नैच स्पर्धा में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने डबल आर्म लॉन्ग साइकिल (16+16 किलोग्राम) स्पर्धा में भी 68 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता। उनकी जीत ने न केवल उनके गृहनगर तावडू, हरियाणा.......
मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियों ने जीता रजत पदक झारखंड ने अब तक लगातार जीते हैं 11 पदक खेलपथ संवाद रांची। गुरुवार को जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 3-1 से पराजित कर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली मध्य प्रदेश की हॉकी बेटियों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। झारखंड की जहां तक बात इस टीम ने 2013 से इस प्रतियोगिता तक प्रतिवर्ष कोई न कोई.......
