पटना पाइरेट्स की लगातार सातवीं जीत

बेंगलुरू बुल्स को 2 अंक से हराया बेंगलुरु। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स टीम ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 120वें मैच में बेंगलुरू बुल्स को 2 अंक से हरा दिया। पटना की यह लगातार सातवीं जीत है जबकि सीजन की नौवीं हार ने बुल्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।  पटना की इस सीजन की 15वीं जीत में उसके डिफेंस का अहम योगदान रहा। डिफेंस ने कुल 17 अंक जुटाए, जिसमें मोहम्मदरेजा शादलू और सुनील के ह.......

फ्रांस ने भारत को 5-2 से हराया

एफआईएच प्रो लीग हॉकी में दर्ज की पहली जीत नई दिल्ली। फ्रांस की पुरुष हॉकी टीम ने भारत को 5-2 शिकस्त देकर प्रो लीग में पहली जीत दर्ज की। फ्रांस की ओर से विक्टर चार्लेट ने 16वें और 59वें मिनट, विक्टर लॉकवुड ने 35वें और मेसन चार्ल्स ने 48वें और क्लेमेंट टिमोथी ने मैच के 60वें मिनट में गोल किए जबकि भारत की ओर से जरमनप्रीत सिंह ने मैच के 22वें और हरमनप्रीत सिंह ने मुकाबले के 57वें मिनट में गोल किए।  मैच के पहले क्वार्टर की शुरुआत काफ.......

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से दी करारी शिकस्त

जुगराज सिंह ने लगाई गोल की हैटट्रिक नई दिल्ली। युवा ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह की हैटट्रिक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 10-2 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की यह एफआईएच हॉकी प्रो लीग में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने फ्रांस को 5-0 से हराया था।  भारत की तरफ से सबसे पहले हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला और इसके बाद अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे जुगराज ने लगातार दो पेनल्टी कॉर.......

जी. साथियान का फ्रेंच क्लब से करार

2024 ओलम्पिक की करेंगे तैयारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शीर्ष स्तर के भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने 2022-23 सत्र के लिए फ्रांस के शीर्ष टीयर प्रो ए लीग क्लब जुरा मोरेज टेनिस डि टेबल से करार किया। साथियान इस प्रतिष्ठित लीग में अपना पदार्पण करेंगे। वह पेरिस ओलम्पिक के लिए सर्वश्रेष्ठ तरीके से तैयारी करने को प्रतिबद्ध हैं।  राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों की पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य जीतने वाले साथियान ने.......

अर्जुन काधे ने मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

माइनेनी बेंगलुरू ओपन चैलेंजर से बाहर नई दिल्ली। भारत के अर्जुन काधे बेंगलुरू ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में कामयाब रहे। लेकिन साकेत माइनेनी पहले दौर में हार के साथ इस एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में क्वालीफाइंग स्पर्धा में जगह बनाने वाले कांधे ने सोमवार को आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर एर्लर को सीधे सेट में 6-3, 6-4 से हराया। मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में काधे का सामना तुर्की के पांचवें वरीय अल्तुग सेलि.......

भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी राष्ट्रीय शिविर में पहुंचीं

स्ट्रेंडजा में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जीवन और मौत सब ईश्वर के हाथ है। एक फरवरी को हृदयगति रुक जाने से पिता की मौत के बाद ओलम्पियन पूजा रानी काफी व्यथित हैं। लेकिन वह राष्ट्रीय शिविर में पहुंच गई हैं तथा कहती हैं कि मैं अब अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए जीजान से मेहनत करूंगी। पिछले हफ्ते पिता के निधन के गम का सामने करने वाली दो बार की एशियन चैम्पियन पूजा रानी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स.......

सुनील छेत्री ने रचा इतिहास

आईएसएल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। 37 वर्षीय फुटबॉलर छेत्री ने शनिवार को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 54वें मिनट में गोल दागा और नाइजीरियाई खिलाड़ी बार्थोलोम्यू ओगबेचे की बराबरी की। बेंगलुरु एफसी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने आईएसएल में अपना 49वां गोल किया और स्.......

रजनी कृष्णन ने जीता अपना 10वां राष्ट्रीय खिताब

2003 में किया था राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदार्पण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आरएसीआर कैस्ट्रोल पावर1 अल्टीमेट के अनुभवी रजनी कृष्णन ने नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैम्पियनशिप में प्रीमियर प्रो-स्टॉक 301-400 सीसी श्रेणी में खिताब अपने नाम किया। चेन्नई के 41 वर्षीय कृष्णन हालांकि एक दुर्घटना के बाद तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन वह पांचवें और अंतिम दौर के समाप्ति के दिन अपना 10वां राष्ट्रीय खिताब और एक दशक में अपना पहला खिताब जीतने में सफल रहे।.......

देशभर के 83 नामी पहलवान सोनीपत में बहाएंगे पसीना

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां खेलपथ संवाद सोनीपत। सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में 7 फरवरी से आयोजित राष्ट्रीय कैंप में ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया समेत देशभर के 83 नामी पहलवान खूब पसीना बहाएंगे। कैंप का आयोजन राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए किया जा रहा है और यह 31 मार्च तक चलेगा।  केंद्र की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि पहलवानों को राष्ट्रमंडल खेलों के ल.......

ललित उपाध्याय और जसकरण बाहर

दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले हॉकी टीम को झटका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस के खिलाफ आठ से 13 फरवरी तक होने वाले मुकाबलों के लिए शुक्रवार को जोहानिसबर्ग रवाना हो गई जबकि ‘बीमारी’ के कारण ऐन मौके पर सीनियर फॉरवर्ड ललित उपाध्याय और मिडफील्डर जसकरण सिंह नहीं जा सके।  दो सीनियर खिलाड़ियों से यूं बाहर होने से हलका झटका लगा है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली ट.......