न्यूजीलैंड की टीम का एलान, कॉन्वे की वापसी खेलपथ संवाद वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड ने आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। अनुभवी केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अंगूठे की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल 2024 से बाहर होने वाले डेवोन कॉन्वे की टीम में वापसी हुई है। यह बतौर खिलाड़ी विलियम्सन का छठा टी20 विश्व कप और बतौर कप्तान चौथा टी20 विश्व कप टूर्नामेंट है। न्यूजीलैंड.......
सुदर्शन-मिलर पर भारी पड़े अक्षर-पंत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर की समाप्त के बाद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और साई सुदर्शन ने 39.......
इकाना में के.एल. राहुल ने धोनी को पीछे छोड़ा खेलपथ संवाद लखनऊ। आईपीएल 2024 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 177 रन के लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया। यह लखनऊ के इकाना में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इसी सीजन लखनऊ के खिलाफ इसी मैदान पर 168 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इतना ही नहीं.......
आईपीएल में लागू इस नियम के पक्ष में नहीं हैं रोहित शर्मा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह आईपीएल में लागू इम्पैक्ट प्लेयर नियम के बड़े फैन नहीं हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि किस तरह यह नियम भारतीय क्रिकेट की मदद नहीं करने वाला है। मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स से होना है। मुंबई ने अपना पिछला मैच गंवाया था और उसकी नजरें पंजाब के ख.......
बेहतरीन पारी खेली, टूटे कई रिकॉर्ड पहली बार दोनों कप्तानों के बल्ले से निकले 175+ रन खेलपथ संवाद पोचेफस्ट्रूम। श्रीलंका की महिला टीम की कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 195 रनों की रिकॉर्ड पारी खेल टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। चामरी की इस रिकॉर्ड पारी की मदद से श्रीलंका ने महिला वनडे इतिहास का सबसे सफल रन रेज किया। चामरी की पारी के दम पर श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से.......
शशांक और आशुतोष की कोशिश गई बेकार खेलपथ संवाद चंडीगढ़। शशांक सिंह के 25 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन और आशुतोष शर्मा के 15 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में दो रन से मात दी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अंतिम ओवर में बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। पंजाब को जीत के लिए अंतिम छह गेंद पर 29 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 27 रन.......
पिता के त्याग और संघर्ष ने बेटे को बनाया सुपरस्टार क्रिकेटर खेलपथ संवाद मुल्लांपुर। इस सीजन विदेशी क्रिकेटरों से ज्यादा भारत के कुछ अनकैप्ड क्रिकेटर्स ने ज्यादा जलवा बिखेरा है। इनमें लखनऊ सुपर जाएंट्स के पेसर मयंक यादव, कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी और पंजाब किंग्स के शशांक सिंह शामिल हैं। मंगलवार को 20 साल के एक और भारतीय क्रिकेटर ने अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं, नाम है नीतीश कुमार रेड्डी। आईपीएल.......
दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ रचा इतिहास खेलपथ संवाद मुम्बई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुम्बई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 205 रन बना सकी। मुंबई ने 29 रन से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।&.......
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी चेन्नई की टीम खेलपथ संवाद चेन्नई। गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की टीम लगातार दो शिकस्त के बाद सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल में जीत के साथ वापसी करने के इरादे से उतरेगी तो उसे अपने शीर्ष क्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लगातार दो हार के बावजूद सुपरकिंग्स की टीम पर दबाव नहीं होगा, लेकिन प्रबंधन टीम की कमजोरियों का हल निकालने की कोशिश करेगा। कप्तान ऋतुराज गायकवा.......
दिल्ली को नॉर्त्जे का 20वां ओवर ले डूबा खेलपथ संवाद मुम्बई। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक .......