कोरोना के तीन मामले सामने आए, अजारेंका समेत 47 खिलाड़ी क्वारंटाइन किए जोकोविच ने सबसे ज्यादा 8 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता मेलबर्न। साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन कोरोना की वजह से मुश्किलों में पड़ता दिख रहा है। टूर्नामेंट से 22 दिन पहले प्लेयर्स और स्टाफ को मेलबर्न लाने वाले दो चार्टर्ड प्लेन में कोरोना के तीन मामले सामने आए। इसके बाद पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 बेलारुस की विक्टोरिया अजारेंका समेत 47 खिलाड़ियों को क्वारंटा.......
लंदन। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वेन रूनी ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। अब वह खेलते नहीं दिखेंगे। क्लब ने इस बात की जानकारी दी। क्लब ने कहा कि रूनी डर्बी प्रबंधन की भूमिका निभाने के लिए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बता दें कि 35 वर्षीय रूनी 2019 से डर्बी काउंटी फुटबॉल क्लब के सहायक कोच थे। वह खेल के साथ साथ क्लब की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब वह खेल से किनारा कर पूर्ण रूप से क्लब प्रबंधन का काम देखेंगे। इंग्लैंड के लिए.......
टोक्यो। जापान के कैबिनेट मंत्री टारो कोनो ने स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के संबंध में कहा कि ‘कुछ भी हो सकता है’ जिससे इनके आयोजन को लेकर संशय और अधिक बढ़ गया है। स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के आयोजन में 6 महीने का समय बचा है। कोनो का बयान सरकार और स्थानीय आयोजन समिति की आधिकारिक स्थिति का विरोधाभासी है क्योंकि सरकार और आयोजन समिति लगातार बयान दे रही है कि ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा और ये पूरी तरह से सुरक्षित होंगे। कोनो ने ओलंप.......
नई दिल्ली। ओलम्पिक 100 मीटर हर्डल्स गोल्ड मेडलिस्ट ब्रियाना मैकनील को सस्पेंड कर दिया गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स के एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के लिए उन्हें सस्पेंड किया गया है। एथलेटिक्स इंटेग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 29 वर्षीय मैकनील 2016 रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा वह 2013 में वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। वह 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। तब उन पर एक साल का बैन ल.......
कपालुआ (हवाई)। पीजीए अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यू जर्सी गोल्फ कोर्स में पीजीए चैंपियनशिप का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। इस तरह से उसने ट्रंप से अपना नाता भी तोड़ दिया। यह फैसला ट्रंप के समर्थकों के अमेरिकी संसद भवन कैपिटल पर हमला करने के चार दिन बाद लिया गया। जब हमला किया गया तब अमेरिकी कांग्रेस निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत की पुष्टि के लिये बैठक कर रही थी। यह पिछले पांच वर्षों में दूसरा अवसर है जबकि पीजी.......
अब सिर्फ फोटो से कमाएंगी लाखों रुपये लंदन। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब कोई महिला खिलाड़ी एडल्ट वेबसाइट की ओर अपना रुख किया हो। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। हर किसी के लिए इसके पीछे की वजहें अलग-अलग हो सकती हैं, मगर एक मूल वजह है और वो है ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की चाहत। ताजा मामला इंग्लैंड का है, जहां की एक पूर्व महिला फुटबॉलर मैडलीन राइट ने एडल्ट वेबसाइट OnlyFans के साथ जुड़ने का फैसला किया है। मैडली.......
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि जापान और अन्य देशों में कोविड-19 महामारी के बढ़ने के कारण उन्हें यकीन नहीं है कि छह महीने बाद टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो पाएगा। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने गुरुवार को टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की जिसके बाद कनाडा के आईओसी सदस्य रिचर्ड पाउंड ने यह टिप्प्णी की। पाउंड ने टोक्यो खेलों के भविष्य के बारे में बीबीसी से कहा, .......
मेलबर्न। बोरिस बेकर, गोरान इवानिसेविच और मारिन सिलिच जैसे ग्रैंडस्लैम विजेताओं के कोच रहे बॉब ब्रेट का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे। टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने ब्रेट के परिवार से उनके निधन का समाचार मिलने के बाद इस दिग्गज कोच को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। टेनिस ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी क्रेग टिले ने कहा, 'बॉब ब्रेट का निधन टेनिस के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वह बेजोड़ कोच थे। उन्होंने ग्रैंडस्लैम च.......
फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। जुवेंटस के स्टार स्ट्राइकर ने यूडिनीस के खिलाफ टीम की 4-1 की जीत में दो गोल दागे। इससे रोनाल्डो के कॅरिअर (क्लब 656, राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल 102) के सभी मुकाबलों में 758 गोल हो गए हैं। .......
लियोनेल मेसी को छोड़ा पीछे नई दिल्ली। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुबई ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में दशक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया है। रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। रोनाल्डो ने इस अवॉर्ड को जीतने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक खास मैसेज लिखते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है। रोनाल्डो ने साल 2020 के बेस्ट खिलाड़ी चुने जाने पर राबर्ट लेवांडोवस्की को भी बधाई दी है। क्रिस्टियानो र.......
