लवलीना ने बिना पंच राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पदक किया पक्का

महिलाओं के 75 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश मिला

खेलपथ संवाद

ग्लासगो। लवलीना बोरगोहेन ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक सुनिश्चित कर दिया जब उन्हें महिलाओं के 75 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश मिला जिससे कम से कम कांस्य पक्का हो गया। टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना को पांच मुक्केबाजों के ड्रॉ में पहले दौर में बाय मिला जिससे अंतिम चार में उनका प्रवेश तय हो गया।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही अपना मेडल का खाता खोल लिया है। स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को पहले राउंड में 'बाई' मिला। वह सीधे 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। ऐसे में भारत के लिए एक मेडल पक्का हो गया है।

असम की ओलम्पिक मेडलिस्ट का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल में हारने वाले सभी खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। इस तरह स्कॉटलैंड के ग्लासगो में अपना पहला मुकाबला खेलने से पहले ही लवलीना का पोडियम पर जगह बनाना तय हो गया।

लवलीना 31 जुलाई को अपना अभियान शुरू करेंगी। गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला टीकेबीपी टाफाकी से होगा। जीत उन्हें फाइनल में पहुंचा देगी, जबकि हारने पर भी उन्हें पहले से पक्का हो चुका ब्रॉन्ज मेडल तो मिलेगा ही। महिलाओं के 75 किलो मिडलवेट बॉक्सिंग इवेंट में टॉप-सीडेड बॉक्सर को सिर्फ 5 खिलाड़ियों के ड्रॉ के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह (बाई) मिली। महिलाओं के 75 किलो कैटेगरी में 5 कॉम्पिटिटर होने के कारण, टॉप-सीडेड बोरगोहेन समेत तीन बॉक्सर्स को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली, जबकि बाकी दो बॉक्सर्स के बीच एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ।

 

रिलेटेड पोस्ट्स