ज्योति याराजी, तेजस और प्रियंका ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए

राष्ट्रीय खेलों में प्रियंका गोस्वामी ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण 
खेलपथ संवाद
पणजी।
राष्ट्रीय खेलों में एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता ज्योति याराजी और तेजस शिरसे ने राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड के साथ 100 और 110 मीटर बाधा दौड़ के स्वर्ण पदक जीते। वहीं 20 किलोमीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने भी गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। ज्योति ने 13.22 सेकेंड के साथ अपना ही समय सुधारा, जबकि तेजस ने 13.71 सेकेंड का समय निकाला। 
प्रियंका ने 1.36.35 घंटे के साथ स्वर्ण जीता। उन्होंने मुनीता प्रजापति का रिकॉर्ड भंग किया। पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में उत्तराखंड के सूरज पंवार ने 1.27.43 घंटे का समय निकाल कर स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर विद्या रामराज ने 52.84 सेकेंड के साथ स्वर्ण जीता। आभा खातून ने 17.09 मीटर दूर गोला फेंककर स्वर्ण जीता। महाराष्ट्र 47 स्वर्ण,, 34 रजत, 33 कांस्य के साथ पहले और हरियाणा 18 स्वर्ण, 15 रजत और 17 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिलेटेड पोस्ट्स