भारतीय निशानेबाजों का एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में कमाल

नजर 50 गोल्ड पर, दो दिन अभी बाकी, जीते 41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अनीश भानवाला ने एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जबकि आठवें दिन कजाखस्तान का दबदबा रहा। अब तक भारतीय निशानेबाजों ने 41 स्वर्ण, 19 सिल्वर और 15 कांस्य पदक जीतकर कमाल किया है जबकि प्रतियोगिता में अभी दो दिन शेष हैं।

अनीश भानवाला का एशियाई चैम्पियनशिप में यह तीसरा पदक है। एड्रियन कर्माकर ने 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर पुरुष वर्ग में और जूनियर पुरुष 25 मीटर आरएफपी में भारतीय टीम ने गोल्ड जीता। भारत के अब 41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज पदक हो गए हैं। स्पर्धा के दो दिन बाकी हैं। अनीश और आदर्श सिंह क्वालीफाइंग दौर में सातवें और आठवें स्थान पर रहे थे। कजाखस्तान के पूर्व चैम्पियन निकिता चिरयुकिन क्वालीफायर में टॉप रहे। फाइनल में आदर्श चौथी सीरिज के बाद बाहर हो गए, जबकि अनीश, निकिता और जापान के दाइ योशिओका संयुक्त बढ़त पर थे। अनीश ने गोल्ड, निकिता ने सिल्वर और योशिआका ने ब्रॉन्ज पदक जीता।

इससे पहले गैर ओलम्पिक 50 मीटर राइफल प्रोन में कजाखस्तान के इस्लाम सत्पायेव ने गोल्ड जीता, जबकि उनकी टीम ने भी गोल्ड हासिल किया। भारत को व्यक्तिगत वर्ग में बाबू सिंह पंवार ने ब्रॉन्ज दिलाया वहीं बाबू, समरवीर सिंह और सरताज सिंह की टीम ने सिल्वर जीता। जूनियर पुरुष राइफल प्रोन में कर्माकर ने गोल्ड, कजाखस्तान के ओलेग नोसकोव ने सिल्वर और तामेरलान काबुलोव ने ब्रॉन्ज जीता। कजाखस्तान ने टीम वर्ग में गोल्ड और भारत ने सिल्वर जीता। जूनियर पुरुष 25 मीटर आरएफपी में इंडोनेशिया के मुहम्मद फवाज फारेल को गोल्ड, भारत के सूरज शर्मा को सिल्वर और मुकेश नेलावल्ली को ब्रॉन्ज मिला। भारत की टीम ने गोल्ड जीता, जबकि कजाखस्तान को सिल्वर मिला।

रिलेटेड पोस्ट्स