दर्शकों के बगैर होंगे पैरालम्पिक खेल

आयोजकों ने जताई सहमति 24 अगस्त से पांच सितम्बर तक होंगे खेल टोक्यो। कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का आयोजन दर्शकों के बगैर होगा। इस बात की जानकारी शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने दी। 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस इवेंट में दर्शकों की संख्या नाममात्र होगी।  स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आयोजकों ने गुरुवार देर रात इस मसले पर अपनी सहमति जताई। इसके मुताबिक, मध्य जापान के शिज़ुओका में पैरालम्पिक.......

जमशेदपुर में लगेगा महिला नेशनल फुटबॉल टीम का शिविर

एशिया कप की तैयारी करेंगी महिला खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एफसी वुमेन्स चैम्पियनशिप 2022 की तैयारी के लिए राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का शिविर जमशेदपुर में लगाया जाएगा। इस शिविर में भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी वुमेन्स चैम्पियनशिप की तैयारी करेगी। आगामी 16 अगस्त से यह शिविर जमशेदपुर में लगेगा। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को महिला फुटबॉल के हब के रूप में विकसित करने के लिए नेशनल टीम के कैंप के आयोजन करने क.......

अब पैरा खिलाड़ियों का जलवा देखेगा भारत

देवेन्द्र झाझरिया की निगाह गोल्डन तिकड़ी पर 54 सदस्यीय दल टोक्यो में दिखाएगा दम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अब भारतीय पैरा खिलाड़ी टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से पांच सितम्बर तक जापान की राजधानी टोक्यो में होंगे। भारतीय पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धियों की बात करें तो तीन खिलाड़ी खेल रत्न, सात पद्मश्री और 33 अर्जुन पुरस्कार जीत चुके हैं। भारत ने पैरालम्पिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन .......

टोक्यो पैरालम्पिक के कारण टला राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कार्यक्रम

नयी दिल्ली। प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह इस साल देर से कराया जायेगा क्योंकि सरकार चाहती है कि चयन पैनल टोक्यो पैरालम्पिक में भाग लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी इनमें शामिल करे।  पैरालम्पिक खेलों का आयोजन टोक्यो में 24 अगस्त से पांच सितम्बर तक होगा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं को चुनने के लिये चयन पैनल गठित कर लिया गया है लेकिन चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने स.......

54 सदस्यीय भारतीय पैरा खिलाड़ी टोक्यो रवाना

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दीं शुभकामनाएं पैरालम्पिक में भारत नौ खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक की समाप्ति के बाद अब पैरालम्पिक खेलों की बारी है। दुनियाभर के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट) के बीच होने वाले खेलों के महाकुंभ पर अब सबकी नजर रहेगी। 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। भारत की तरफ से इस बार पैरालम्पिक खेलों में 54 खिलाड़ी हि.......

छह राज्यों का कोई खिलाड़ी नहीं था टोक्यो में शामिल

22 राज्यों के खिलाड़ियों की रही 32वें ओलम्पिक में सहभागिता नागालैंड, त्रिपुरा, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, अरुणाचल प्रदेश का कोई खिलाड़ी नहीं था खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेलों के महाकुंभ ओलम्पिक में इस बार भारत का सबसे बड़ा दल टोक्यो गया था। उम्मीद के मुताबिक भारत के पदक की संख्या नहीं आई लेकिन फिर भी भारतीय दल ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल सात मेडल जीते। एथलीट नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में गोल्ड मेडल जीता और देश .......

अब हर साल सात अगस्त को देश भर में होगी भालाफेंक प्रतियोगिता

भारतीय एथलेटिक्स संघ ने किया ऐलान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स संघ ने एक बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि अगले साल से देश के हर जिले में सात अगस्त को भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एथलेटिक्स में भारत को ओलम्पिक में पहला गोल्ड मेडल जिताने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के सम्मान के रूप में ये फैसला किया गया है। टोक्यो ओलम्पिक में सात अगस्त को ही नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। भारतीय एथले.......

खिलाड़ियों को पेरिस में मस्ती की भी उम्मीद

टोक्यो। अपने संगी साथियों और दर्शकों के बिना टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी अभी से पेरिस ओलंपिक की कल्पना करने लग गये हैं और उन्हें उम्मीद है कि 2024 में परिस्थितियां पूरी तरह से बदली होंगी और उन्हें ओलंपिक माहौल में खुलकर जीने की छूट मिलेगी। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हुई जटिलताओं के बीच निर्धारित समय से एक साल बाद किया गया।  खिलाड़ियों को अपने परिजनों और साथियों को जापान ले जाने से रोक दिया गया। उ.......

पेरिस ओलम्पिक से बाहर हो सकता है भारोत्तोलन

आईओसी को मिले अधिक अधिकार! डोपिंग और वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण गिर सकती है गाज़ टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू का पेरिस ओलम्पिक में अपने पदक का रंग बदलने का सपना अधूरा रह सकता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को किसी खेल को ओलंपिक कार्यक्रम से हटाने के लिये अधिक अधिकार दिये गये हैं जिसकी पहली गाज भारोत्तोलन पर पड़ सकती है। भारोत्तोलन और मुक्केबाजी की संचालन व्यवस्था लम्बे समय से वि.......

23 साल के नीरज के पास इतिहास रचने का मौका

आज भाला फेंक में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में आज जेवलिन थ्रो में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा। इसके फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा तो पाकिस्तान की ओर से अरशद नदीम उतरेंगे। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा और इसका सभी को इंतजार है। क्वालीफिकेशन राउंड में दोनों एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में यह साफ है कि आज के मुकाबले में पदक जीतने के लिए द.......