प्राइम वालीबॉल लीग की नीलामी: 15 लाख रुपये में खरीदा खेलपथ संवाद कोच्चि। स्टार वालीबॉल खिलाड़ियों अशवल राय, कार्तिक ए और जिरोम विनीत को प्राइम वालीबॉल लीग की नीलामी में क्रमश: कोलकाता थंडरबोल्ट्स, कोच्चि ब्ल्यू स्पाइकर्स और कालीकट हीरोज ने सर्वाधिक 15 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। कालीकट ने विनीत के अलावा फ्रांस के आरोन , अमेरिका के डेविड और भारत के अजितलाल (8.50 लाख), कोच्चि ने कार्तिक के अलावा अमे.......
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी: नहीं मिला वीजा कराची। पाकिस्तान की हॉकी टीम के साथ एक अजीबो-गरीब वाक्या हुआ है। वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण पाकिस्तानी हॉकी टीम बिना किसी गोलकीपर के एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए ढाका रवाना हो गई। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के दोनों सीनियर गोलकीपर अमजद अली और मजहर अब्बास को बांग्लादेश के लिए वीजा जारी नहीं किया गया था। बाजवा ने कहा, ‘इस.......
आईओसी ने 18 महीने के अंदर अपनी व्यवस्था में सुधारने को कहा जिनेवा। लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलम्पिक खेलों से मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलान बाहर हो सकते हैं। मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलान को इस ओलम्पिक में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए 18 महीने के अंदर अपनी व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने मुक्केबाजी और भारोत्तोलन के शासी निकायों के.......
12 से 16 दिसम्बर तक होगा आयोजन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत में पहली बार एशियाई खेलों के लिए घुड़सवारी के ट्रायल्स होंगे। 2022 में होने वाले इन खेलों के लिए 12 से 16 दिसंबर तक एमेच्योर राइडर्स क्लब (एआरसी) में ट्रायल्स कराए जाएंगे। ‘शो जंपिंग’ चयन ट्रायल्स महालक्ष्मी रेस कोर्स पर कराए जाएंगे जिसमें 16 साल और इससे अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) द्वारा आयोजित ट्रायल्स में दि.......
कप्तान मनप्रीत बोले हम अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि ढाका में आगामी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (एसीटी) दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और मुख्य टीम में दावा पेश करने का उचित मंच प्रदान करेगी। टूर्नामेंट पहले पिछले साल आयोजित किया जाना था जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया था। अब यह 14 से 22 दिसम्बर तक होगा। इस साल के शुरू.......
कई अन्य मुक्केबाजों के नाम भी नदारद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 13 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों स्टार मुक्केबाजों का नाम 11 दिसंबर से अलग अलग स्थानों पर लगने वाले पुरूष और महिलाओं के शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से नदारद हैं। इनके अलावा टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पांच पुरूष मुक्केबाजों (मनीष कौशिक, आशीष चौ.......
महिला फीजियो को एकांतवास में भेजा गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व और राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में खेलने जा रही भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ संक्रमित पाया गया है। आनन-फानन में टीम की सदस्य महिला फीजियो को ताशकंद जाने से रोक दिया। टीम का अन्य कोई सदस्य संक्रमित नहीं निकला। दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाने के बाद टीम को ताशकंद के लिए रवाना कर दिया गया। ओमिक्रॉन के चलते दुनिया भर में हवाई यात्राओं पर लगी पाबंदी के चलते च.......
हिमाचल प्रदेश के शीत मरुस्थल काजा में पहली बार होगा आयोजन खेलपथ संवाद रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश का शीत मरुस्थल कहलाये जाने वाले लाहौल-स्पीति जिले के काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता व नेशनल कैंप का आयोजन किया जायेगा। 25 दिसम्बर से आइस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया की तरफ से कैंप और इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में एक पत्र काजा के एडीएम मोहन दत शर्मा को अभी हाल ही में प्राप्त हुआ है। इस कैंप.......
कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने की पुष्टि अनुराग ठाकुर- नरिंदर बत्रा के हस्तक्षेप के बाद लिया गया निर्णय खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारत ने अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी हॉकी टीम के न भेजने के फैसले को बदल दिया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा कि अगर भारत की हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई करती है तो बर्मिंघम में खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी। सीजीए के अधिकारी ने यह .......
इस टूर्नामेंट में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप नहीं खेलेंगी। उनके पति और भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी. कश्यप ने इसकी जानकारी दी है। साइना अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी। इससे पहले वह इस टूर्नामेंट में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जबकि 8 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं.......