क्रिस्प और खेल विभाग के मध्य हुआ अनुबंध

अधिकारियों ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

खेलपथ प्रतिनिधि

भोपाल। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा खेल विभाग के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी पहल पर खिलाड़ियों और खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की क्षमता विकास के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की एक स्वायत्त संस्था क्रिस्प (सेंटर फार रिसर्च एण्ड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफारमेंस) एवं खेल विभाग के मध्य एमओयू (अनुबंध) हुआ। एमओयू पर संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन तथा क्रिस्प के सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए।

संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन ने एमओयू के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि क्रिस्प द्वारा आईटी साल्यूशन एण्ड साफ्टवेयर डेवलपमेंट, व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, इंग्लिश एवं इंग्लिश कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग सहित विभिन्न सेवाएं खेल विभाग को प्रदान की जाएंगी जो खिलाड़ियों, अधिकारियों, कर्मचारियों की क्षमता विकास के लिए विकसित की जाएंगी। इस मौके पर क्रिस्प की ओर से मुख्य विपणन अधिकारी राजेश माहेश्वरी तथा खेल विभाग की ओर से संयुक्त संचालक डा. विनोद प्रधान, बी.एस. यादव भी उपस्थित थे।

रिलेटेड पोस्ट्स