पवन जैन बने मध्य प्रदेश के नए खेल संचालक

साहित्य और खेलों से इनका विशेष अनुराग 
खेलपथ प्रतिनिधि
भोपाल।
खेलों और खिलाड़ियों से विशेष अनुराग रखने वाले कवि, खेल समीक्षक और भारतीय पुलिस सेवा 1987 बैच के पुलिस अधिकारी पवन जैन को मध्य प्रदेश शासन ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग का नया खेल संचालक नियुक्त किया है। श्री जैन इसके पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। श्री जैन 1984 बैच के सीनियर पुलिस अधिकारी,पूर्व डीजी एवं खेल संचालक वी.के. सिंह का स्थान लेंगे। 
वी.के. सिंह को अध्यक्ष मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिग कार्पोरेशन बनाया गया है। श्री सिंह को मानो पहले से ही आभास था कि वह संचालक खेल के पद पर अधिक समय तक नहीं रहने वाले सो वह प्रायः खेलों से जुड़ी किसी भी बात के लिए प्रायः संयुक्त संचालक डा. विनोद प्रधान से बात करने को कहते रहे हैं। पवन जैन की जहां तक बात है वह राजस्थान के जिला धौलपुर के छोटे से कस्बे राजाखेड़ा के रहने वाले हैं। श्री जैन का साहित्य के साथ-साथ खेलों और खिलाड़ियों से विशेष अनुराग रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि उनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश खेलों में विशेष पहचान बनाएगा।

रिलेटेड पोस्ट्स