वी.के. सिंह ने संचालक खेल का पदभार सम्हाला

खेलपथ प्रतिनिधि
भोपाल।
वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी वी.के. सिंह ने संचालक खेल और युवा कल्याण का पदभार सम्हाल लिया है। संयुक्त संचालक एवं प्रभारी संचालक डॉ. विनोद प्रधान ने वी.के. सिंह  सिंह को खेल संचालक का कार्यभार सौंपा। नवागत खेल संचालक वी.के. सिंह के खेल और युवा कल्याण संचालनालय पहुंचने पर संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान एवं बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत खेल संचालक श्री सिंह ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि वी.के. सिंह वर्ष 2014 में भी संचालक खेल और युवा कल्याण के पद पर कार्य कर चुके हैं। राज्य शासन द्वारा 1984 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी श्री  सिंह को संचालक खेल और युवा कल्याण के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके पूर्व वे डी.जी.पी. मध्य प्रदेश रहे हैं। वी.के. सिंह डीजी जेल, डीजी होमगार्ड, चेयरमैन म.प्र. पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, एडीजी एसएएफ, एडीजी योजना प्रबंध, एडीजी अजाक, आईजी सीआईडी, आईजी जबलपुर आदि महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स