800 मीटर रेस लड़कियों में आंचल, लड़कों में अमित ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में मंगलवार को प्रथम वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय बरोटीवाला की प्राचार्या डॉ. रजनी वालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत दी। इस दौरान लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर रेट, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, टग ऑफ वार, लेमन स्पून रेस, थ्री लेग रेस व अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. रजनी वालिया ने बताया कि 100 मीटर रेस में लड़कियों में पहला स्थान किरण ने, दूसरा स्थान प्रिया, तीसरा स्थान ज्योति तथा लड़कों में प्रथम स्थान मो. कासिम, दूसरा स्थान शिवम व तीसरा स्थान शशिकांत ने प्राप्त किया।

200 मीटर रेस में लड़कियों में प्रथम स्थान पर सिमरन, दूसरे स्थान पर आंचल व तीसरे स्थान पर प्रिया रही। लड़कों में प्रथम स्थान शुभम, दूसरा स्थान शशिकांत व तीसरा स्थान कुणाल ने प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में लड़कियों में प्रथम स्थान किरण, दूसरा स्थान नीलम व तीसरा स्थान सिमरन तथा लड़कों में प्रथम स्थान शिवम, दूसरा स्थान नीरज व तीसरा स्थान कासिम ने प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में लड़कियों में प्रथम स्थान आंचल, दूसरा स्थान अंकिता व तीसरा स्थान रिया ने प्राप्त किया, वहीं लड़कों में प्रथम स्थान अमित, दूसरा स्थान मो. कासिम व तीसरा स्थान दीपक ने प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में लड़कियों में प्रथम स्थान पर वंदना, दूसरे स्थान पर शीतल व तीसरे स्थान पर अंकिता रही, जबकि लड़कों में प्रथम स्थान अनुज, दूसरा स्थान विजय व तीसरा स्थान देवेंद्र ने प्राप्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स