15 स्वर्ण पदक के साथ पंजाब रहा नंबर वन


खेलपथ प्रतिनिधि

करनाल। मधुबन में आज सम्पन्न अखिल भारतीय पुलिस खेलों में 15 स्वर्ण, 12 रजत व 13 कांस्य पदकों के साथ पंजाब पुलिस प्रथम स्थान पर रही। हरियाणा पुलिस 14 स्वर्ण, 6 रजत व 8 कांस्य पदकों के द्वितीय, बीएसएफ 13 स्वर्ण, 18 रजत व 17 कांस्य पदकों के साथ तीसरे व सीआरपीएफ 12 स्वर्ण, 12 रजत व 25 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

महिला कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पंजाब पुलिस ने सीआरपीएफ को 31-24 से हराकार ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष कबड्डी में भी पंजाब पुलिस ने एसएसबी को 37-30 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बॉडी बिल्डिंग में विभिन्न भारवर्ग में कुल 10 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। बॉडी बिल्डिंग की ट्रॉफी भी पंजाब पुलिस ने अपने नाम की। महिला कुश्ती में विभिन्न भारवर्ग में हरियाणा पुलिस व आईटीबीपी ने 3-3, स्वर्ण प्राप्त किया। ग्रीको रोमन कुश्ती में पंजाब पुलिस ने 4 तथा हरियाणा ने 1 स्वर्ण पदक जीता। फ्री स्टाइल कुश्ती में पंजाब पुलिस ने 3 तथा हरियाणा ने 1 स्वर्ण पदक जीता। महिला भारोत्तोलन में पंजाब पुलिस ने 3 स्वर्ण पदक जीते। महिला बॉक्सिंग में हरियाणा पुलिस ने 5 स्वर्ण पदक जीते। पुरुष बॉक्सिंग में भी हरियाणा पुलिस ने 4 स्वर्ण पदक जीते।

रिलेटेड पोस्ट्स