अर्जुन मुंडा बने तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गए। मुंडा ने बीवीपी राव को 34-18 से पराजित किया। प्रमोद चंद्रूकर को महासचिव चुना गया है जिन्होंने चंडीगढ़ के महा सिंह को 31-21 से हराया।
सीनियर उपाध्यक्ष पद पर कैप्टन अभिमन्यु (हरियाणा)को चुना गया है जबकि अन्य उपाध्यक्षों में चंडीगढ़ अमरिंदर सिंह बजाज (चंडीगढ़), रुपक देबरॉय, केके जादम, रूपेश कर, चेतन कावलेकर, कैलाश मोरारका, पाइया बान्याल वार नोंगबरी, डी.के. विद्यार्थी के नाम हैं।
उत्तरांचल के राजेंद्र सिंह तोमर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संयुक्त सचिव दिनेश हैं और उनकेअलावा छह और संयुक्त सचिव चुने गए हैं जिनमें केबी गुरंग, राम निवास हुड्डा, एस हुसैनी, सुमांता चंद्र मोहंती, कोंजुम रिबा और जोरिया पाउल उम्माचेरिल के नाम शामिल हैं। 

रिलेटेड पोस्ट्स