कीर्ति खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित

कैथल (हप्र) : राजौंद गोल्ड लाइफ पब्लिक स्कूल की छात्रा कीर्ति को खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर छात्रा का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल प्रबधंक यशपाल राणा ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय असंध शाखा द्वारा खेलों में सफलता का आधार- सशक्त मन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में गोल्ड लाइफ स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि खेलों में नेशनल लेवल तक खेलने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें उनके स्कूल की छात्रा कीर्ति को खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान हैड टीचर शिव कुमार और सुनील कुमार को भी सम्मानित किया गया।

रिलेटेड पोस्ट्स