फ्लाइंग किक खेल को खेल मंत्रालय से मान्यता की मांग

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दिया भरोसा

खेलपथ प्रतिनिधि

नई दिल्ली। फ्लाइंग किक खेल संघ इंडिया के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर इस खेल को खेल मंत्रालय से मान्यता दिलाए जाने की मांग की। खेल मंत्री रिजिजू ने पदाधिकारियों को आश्वासन देने के साथ 15 से 17 नवम्बर, 2019 तक मध्य प्रदेश के जबलपुर में होने वाली चौथी राष्ट्रीय फ्लाइंग किक मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के आयोजन की अग्रिम बधाई दी।

गत दिवस फ्लाइंग किक खेल संघ इंडिया के महासचिव नीरज कुमार, चेयरमैन दिल्ली फ्लाइंग किक संघ डा. विजय राव तथा चयन समिति के चेयरमैन विकास पासवान ने केन्द्रीय खेल मंत्री से मुलाकात की तथा 15 से 17 नवम्बर, 2019 तक मध्य प्रदेश के जबलपुर में होने वाली चौथी राष्ट्रीय फ्लाइंग किक मार्शल आर्ट प्रतियोगिता की विस्तार से जानकारी दी। इतना ही नहीं संघ के पदाधिकारियों ने खेल मंत्री रिजिजू से फ्लाइंग किक खेल को खेल मंत्रालय से मान्यता दिलाने की भी मांग की। श्री रिजिजू ने पदाधिकारियों को उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।    

 

रिलेटेड पोस्ट्स