कानपुर के शैलेष कुमार का स्वर्ण पदक पर निशाना

डार्ट और तीरंदाजी खेल में किया कमाल का प्रदर्शन
खेलपथ संवाद
कानपुर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के इनडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुए सातवें नेशनल मास्टर गेम्स में सनिगंवा कानपुर निवासी शैलेष कुमार ने डार्ट और तीरंदाजी खेल में अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। शैलेष इससे पहले भी इस खेल में कई पदक जीतकर कानपुर के साथ उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर चुके हैं।
50 मीटर तीरंदाजी के कंपाउंड धनुष वर्ग में शैलेष कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। कानपुर के ही पाली ग्राम निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने रजत पदक से अपना गला सजाया। इसी तरह 65 आयु वर्ग में ज़मीर अहमद ने स्वर्ण पदक जीता। पदकों के आधार पर दीघा पश्चिम बंगाल में होने वाली नेशनल रैंकिंग डार्ट प्रतियोगिता में देश भर के 12 खिलाडियों का चयन हुआ है जिसमें कानपुर के शैलेष कुमार प्रतिभाग करेंगे।
डार्ट प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सर्धिया और तकनीकी सहायक में उत्तर प्रदेश की डार्ट खेल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महिमा गौतम ने सम्पन्न कराया। मास्टर खेल के निर्देशक विनोद कुमार और उत्तर प्रदेश मास्टर खेल के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने सभी पदक विजेता खिलाडियों को बधाई दी।