ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की ट्रैक साइकिलिंग में हिमांशी का कमाल

कुरुक्षेत्र की बेटी ने तीन मेडल जीत बढ़ाया हरियाणा का गौरव
खेलपथ संवाद
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-4 कुरुक्षेत्र  की बेटी हिमांशी सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की ट्रैक साइकिलिंग स्पर्धा में  तीन मेडल जीतकर अपने दमखम का परिचय दिया है। इस बेटी ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। 
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशी सिंह पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। इस खिलाड़ी की उपलब्धि पर डीएसओ मनोज कुमार, साइकिलिंग कोच कुलदीप वडैच व साइकिलिंग कोच पंजाब सिंह व साइकिलिंग एसोसिएशन से नीरज तंवर ने खिलाड़ी हिमांशी सिंह व उनके पिता एडवोकेट सुनील कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशी सिंह के पिता ने बताया कि हिमांशी ने 9 से 13 मार्च तक भुवनेश्वर में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की ट्रैक साइकिलिंग इवेंट में 3 मेडल हासिल किए हैं। इस खिलाड़ी ने टीम स्प्रिंट में सिल्वर, प्वाइंट रेस में सिल्वर पदक और स्क्रैच रेस में कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी बेटी हिमांशी सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए फाइनल कक्षा में पढ़ रही है।
रिलेटेड पोस्ट्स