राज्यों से,
राष्ट्रीय खेलों में नरवाना की दीया सिंगला की चांदी

जींद सहित पूरे हरियाणा का गौरव बढ़ाया
खेलपथ संवाद
नरवाना। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के योगासन इवेंट में दीया सिंगला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर जींद सहित पूरे हरियाणा का गौरव बढ़ाया। बेटी की सफलता से हर कोई खुश है कोच की कहना ही क्या।
हरियाणा राज्य योगासन के कोच ने प्रसन्नता जताई कि जींद से पहली बार किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय खेल के योगासन इवेंट प्रतियोगिता में रजत (सिल्वर) पदक प्राप्त किया है। राष्ट्रीय खेल जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एक साधारण से परिवार की लड़की द्वारा पदक प्राप्त करना एक गौरव की बात है।