राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए महिला टीम का चयन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता
खेलपथ संवाद
यमुनानगर।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 और 17 आयु वर्ग में महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। मुख्य चयनकर्ता डॉ़. गोपाल सिंह ने बताया कि न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में हुये ट्रायल के दौरान जिलेभर से 10 स्कूलों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 
इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग में 12 खिलाड़ी व 17 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर न्यू हैप्पी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूटशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यमुनानगर के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए भी जरूर होगा। इस अवसर पर मुख्य चयनकर्ता के तौर पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ़ गोपाल सिंह, शारीरिक शिक्षा के अवतार सिंह, विशाल सिंह, पुनीत राठौर, विक्रम, आदर्श व चेतन रहे। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर विकास शर्मा ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर स्कूल की मुख्याध्यापिका डॉ़. बिंदु शर्मा ने डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर सुमन बामनिया और राजेश पोसवाल व चयनकर्ता डॉ़. गोपाल सिंह व अवतार सिंह का धन्यवाद किया।

रिलेटेड पोस्ट्स