अपनी नातिन को तीरंदाजी सिखा रही हूंः हेमा मालिनी

तृतीय खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता 
तीरंदाजी में पहले दिन हरियाणा की तीरंदाजों का जलवा
खेलपथ संवाद
मथुरा।
तीरंदाजी बेहद एकाग्रचित्त होकर खेले जाने वाला खेल है, इसीलिए वह भी अपनी नातिन को तीरंदाजी सिखा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल और खिलाड़ियों को लेकर शुरू से ही समर्पित रहे हैं। उनके कार्यकाल में खिलाड़ियों को भरपूर सम्बल प्रदान किया गया है। यह बातें तृतीय खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहीं। उन्होंने तीर चलाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। 
हेमा मालिनी ने विभिन्न राज्यों से आई बालिका तीरंदाजों को कर्मयोगी बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पहले दिन प्रतियोगिता में सब जूनियर रिकर्व गर्ल्स श्रेणी रैंकिंग में भजन कौर हरियाणा, सोनिया ठाकुर मध्य प्रदेश एवं प्रिया पात्रा वेस्ट बंगाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर रिकर्व वूमेन श्रेणी में संगीता हरियाणा, सिमरनजीत कौर पंजाब एवं सोनाली बसुमतृया क्रमशः विजेता, उप विजेता और तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर रिकर्व वूमेन रैंकिंग में तिशा पूनिया हरियाणा, तमन्ना हरियाणा एवं अंशिका कुमारी सिंह झारखंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। 
इससे पूर्व सांसद हेमा मालिनी को बुकें भेंटकर भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चांदोरकर ने स्वागत किया। कार्यक्रम में संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र तोमर, सचिव अजय गुप्ता, जिला तीरंदाजी संघ मथुरा के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, संदीप सिंह, रूपेश सिंह, योगेंद्र सिंह राणा पूर्व पालिका अध्यक्ष, वीरेंद्र अग्रवाल गोवर्धन के चेयरमैन खेमचंद शर्मा, ज्ञान सिंह राणा, दिलीप यादव, सुनील सिंह, हीरा सिंह कुंतल, तरुण सेठ, राजू यादव, ठाकुर रामजीलाल, जनार्दन शर्मा आदि गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनोद चौधरी ने की एवं संचालन योगेंद्र सिंह राणा ने किया।

आर्मलेस धनुर्धर बेटी शीतल के हौसले को सलाम
गोवर्धन। जम्मू टीम के साथ आई बेटी शीतल देवी के भले ही दोनों हाथ नहीं हैं लेकिन तीरंदाजी का जज्बा उसमें कूट-कूट कर भरा है। वह गोवर्धन (मथुरा) में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई है। शीतल के कोच भी उसके प्रदर्शन और परिश्रम को लेकर उत्साहित व आस्वस्त हैं। नन्हीं सी दिखने वाली यह खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही है। खेलप्रेमी इस बेटी के हौसले के मुरीद हो गए हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स