अर्जुन अवॉर्डी मधु यादव को मिलेगा लाइफ टाइम अवॉर्ड

32 खिलाड़ी होंगे नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से सम्मानित

खेलपथ संवाद

भोपाल। पैरा ओलम्पियन प्राची यादव, विजय कुमार यादव राष्ट्रमंडल जूडो कांस्य विजेता, यश दुबे रणजी ट्रॉफी चैम्पियन क्रिकेटर, प्रियांशी प्रजापति कुश्ती, प्रज्ञा सिंह तलवारबाजी, खुशी सिंह बॉक्सिंग, माजिद खान कराते, इशिका शाह स्नूकर, पहल खराड़कर टेनिस सहित कुल 32 खिलाड़ियों को 27वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) अवॉर्ड से 14 अक्टूबर को एलएनसीटी सभागृह कोलार रोड में सम्मानित किया जाएगा। गरिमामय समारोह में अर्जुन अवॉर्डी हॉकी खिलाड़ी मधु यादव को लाइफ टाइम अवॉर्ड से विभूषित करने का निर्णय लिया गया।

समारोह में प्राची यादव को स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर एवं मयंक सिंह ठाकुर अंतरराष्ट्रीय केनो-कया कोच को मध्य प्रदेश खेल रत्न प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभाशाली खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल एवं खेल संस्थान अवॉर्ड से भी खेल विभूतियों को नवाजा जाएगा। नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक एवं आयोजन सचिव इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि 27वें खेल अवॉर्ड का आयोजन 14 अक्टूबर को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी सभागृह (जेके हास्पिटल कैंपस) कोलार रोड पर प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। खिलाड़ियों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल से नवाजा जाएगा।

इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाड़ियों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 26 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा चुका है। यह समारोह खेल-खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो आज तक निरंतर जारी है। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने हाल ही में अपने 29वें वर्ष में प्रवेश किया है।

27वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड-2022 की सूचीः

स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर- प्राची यादव पैरा ओलम्पियन केनो-कयाकिंग, ग्वालियर। श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड- विजय कुमार यादव (जूडो) साई इंडिया, यश दुबे (क्रिकेट) नर्मदापुरम, माजिद खान (कराते) शिवपुरी, प्राशु परिहार (हॉकी) मप्र अकादमी, ग्वालियर, अभिषेक परिहार (सॉफ्ट टेनिस) देवास, प्रणीत यादव (मलखंब) टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल।

मध्य प्रदेश खेल रत्नः मयंक ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय केनो-कया कोच, भोपाल। प्रतिभाशाली खिलाड़ी अवॉर्डः प्रियांशी प्रजापति (कुश्ती) म.प्र. अकादमी, प्रज्ञा सिंह (तलवारबाजी) म.प्र. अकादमी, खुशी सिंह (बॉक्सिंग) म.प्र. अकादमी, अर्जुन वास्कले (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी, इशिका शाह (स्नूकर-बिलियर्ड) इंदौर, पहल खराड़कर (टेनिस) इंदौर।

लाइफ टाइम अवॉर्डः मधु यादव (अर्जुन अवार्डी, हॉकी) जबलपुर। श्रेष्ठ कोच अवॉर्डः साजिद लोदी (टेनिस) इंदौर, संदीप पुंदीर (एथलेटिक्स) भोपाल, सोनम नायक (बॉक्सिंग) म.प्र. अकादमी, प्रहलाद राठौर (हॉकी) रायसेन, माया परमार (कराते) ग्वालियर।

खेल प्रमोटर अवॉर्डः संदीप पटेल, अध्यक्ष, ओलम्पिक संघ, हरदा, हरीसिंह चौहान, सचिव, मप्र बालीबाल, ग्वालियर, मनोज कुकरेजा, काउंसिल मेंबर मप्र टेनिस एसोसिएशन, गणेश कुंटे, तैराकी, सागर पब्लिक स्कूल, भोपाल।

खेल पत्रकार अवॉर्डः विजय रांगणेकर, खेल समीक्षक, इंदौर, हरेन्द्र नागेश साहू, खेल समीक्षक, रायपुर, अब्दुल कादिर, खेल पत्रकार, जबलपुर।

स्पेशल अवॉर्डः शाहिद अजमत, (शतरंज) भोपाल, भावना डेहरिया (माउंट एवरेस्ट समिटर) छिंदवाड़ा, मुकेश शर्मा (एडवेंचर स्पोर्ट्स) भोपाल, प्रीति राजपूत (फिजियो) म.प्र. अकादमी। खेल संस्थान अवॉर्डः रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (आरएनटीयू), भोपाल।

रिलेटेड पोस्ट्स